Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब की पंथक राजनीति में बढ़ता अमृतपाल का कद:जेल से चुनाव लड़ेंगे, बड़े अकाली नेता साथ आ रहे; जानिए 2027 में किस पार्टी के सामने कैसी चुनौती

    5 hours ago

    1

    0

    पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह क्या पंथक पॉलिटिक्स के नए पावर सेंटर बन सकते हैं? खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ऐलान कर चुकी है कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। भले ही वह जेल में रहें। अमृतपाल ने 2024 का लोकसभा चुनाव भी जेल में रहकर ही जीता था। वहीं इकबाल सिंह झूदा, MLA मनप्रीत सिंह अयाली और दर्शन सिंह शिवालिक जैसे अकाली नेता भी अमृतपाल की पार्टी का दामन थाम चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में खडूर साहिब और फरीदकोट के 18 विधानसभा सीटों में से 15 पर अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह खालसा की बढ़त ने इस बदलाव को चुनावी आंकड़ों में भी दिखाया। असम की डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत बंद अमृतपाल का पंजाब की पॉलिटिक्स में उभार इतना महत्वपूर्ण क्यों है, 2027 के चुनाव में इसका सबसे बड़ा नुकसान किसे होगा, कौन फायदे में रहेगा, ये जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट… 2024 के आंकड़ों ने क्यों बदले 2027 के समीकरण पहली वजह: खडूर साहिब अमृतपाल या उनकी पार्टी ने अभी कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। हालांकि, 2024 के चुनाव में उनकी लोकसभा की जीत में विधानसभा सीटों के रिजल्ट विरोधियों के लिए चिंता की वजह हैं। अमृतपाल ने खडूर साहिब सीट से चुनाव जीता। उन्हें 4.04 लाख यानी 38.62% वोट पड़े। उनकी जीत का अंतर पंजाब की 13 सीटों में सबसे ज्यादा 1.97 वोटों का रहा। इसी जीत को हम विधानसभा वाइज देखें तो खडूर साहिब में आती 9 सीटों में से 8 पर अमृतपाल को बढ़त मिली थी। यानी 2022 में जिन सीटों पर AAP, कांग्रेस और निर्दलीय जीते थे, 2024 के लोकसभा चुनाव में उनमें से 8 विधानसभा सेगमेंट में अमृतपाल सबसे आगे रहे। इस समर्थन ने यह संकेत जरूर दिया है कि इन इलाकों में अमृतपाल की राजनीतिक स्वीकार्यता बनी है। 2027 में यही समर्थन विधानसभा चुनाव तक कायम रहता है या नहीं, यह सबसे बड़ा सवाल होगा। दूसरी वजह: फरीदकोट यहां से निर्दलीय सरबजीत सिंह खालसा ने फरीदकोट से लोकसभा चुनाव जीता। जो अब अमृतपाल की पार्टी की अगुआई करने वाले नेताओं में शामिल हैं। फरीदकोट में 9 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 2024 के लोकसभा चुनाव में सरबजीत खालसा 9 में से 7 में आगे रहे। यानी 2022 के विधानसभा विजेताओं से अलग, 2024 में 7 विधानसभा सेगमेंट में सरबजीत सिंह खालसा सबसे आगे रहे। 2024 के नतीजों ने संकेत दिया है कि मालवा की इस पंथक बेल्ट में भी नया राजनीतिक समीकरण बन रहा है। 2027 में यह समर्थन कायम रहता है या नहीं, इस पर सभी दलों की नजर रहेगी। कैसे बढ़ रहा अमृतपाल का सियासी कुनबा अमृतपाल फिलहाल जेल में हैं लेकिन उनके पिता तरसेम सिंह ने अब वारिस पंजाब दे को संगठन नहीं बल्कि राजनीतिक पार्टी का रूप दे दिया है। फरीदकोट के सांसद सरबजीत खालसा उनके साथ हैं। अमृतपाल की पार्टी में अब तक अकाली MLA मनप्रीत अयाली, पूर्व MLA दर्शन सिंह शिवालिक, सीनियर अकाली नेता इकबाल सिंह झूंदा, संता सिंह उमेदपुरी, फिल्म एक्टर रब्बी कंदोला शामिल हो चुके हैं। आने वाले दिनों में और भी अकाली नेता अमृतपाल की पार्टी जॉइन कर सकते हैं। ऐसी सूरत में चुनाव तक अमृतपाल की पार्टी में नेताओं की संख्या और बढ़ सकती है। अमृतपाल की बढ़ती ताकत से किसे कितना नुकसान अमृतपाल का उभार क्यों हो रहा? इसके पीछे सबसे बड़ी वजह शिरोमणि अकाली दल का लगातार कमजोर होना माना जा रहा है। 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं और बहबल कलां-कोटकपूरा गोलीकांड के बाद अकाली दल की साख को बड़ा झटका लगा। 2007 और 2012 में लगातार सरकार बनाने वाली पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में घटकर 15 सीटों पर आ गई। 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा से 24 साल पुराना गठबंधन भी टूट गया। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल सिर्फ 3 सीटें जीत सका और 2024 लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अकाली दल के लगातार कमजोर होने से पंथक राजनीति में नेतृत्व का एक खालीपन बना। इसी दौर में अमृतपाल सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव डिब्रूगढ़ जेल में रहते हुए रिकॉर्ड अंतर से जीता। फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा की जीत ने भी इस बदलाव को और मजबूत संकेत दिया। आगे क्या होगा? 2027 के चुनाव में असली परीक्षा अमृतपाल सिंह की नहीं, बल्कि पंजाब की पंथक राजनीति की होगी। सवाल यह होगा कि क्या लोकसभा चुनाव में मिला समर्थन विधानसभा चुनाव तक कायम रहता है या नहीं। अगर ऐसा होता है, तो तीन दशक तक पंथक राजनीति का केंद्र रहे शिरोमणि अकाली दल के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनावी चुनौती खड़ी हो सकती है। --------------- यह भी पढ़ें- पूर्व CM चन्नी की इस्तीफे की तैयारी:कांग्रेस हाईकमान को दोटूक, ऐसे पंजाब चुनाव नहीं जीत सकते; दिल्ली मीटिंग की इनसाइड स्टोरी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका दे सकते हैं। चन्नी गुट से जुड़े नेताओं के मुताबिक वह जल्द ही 2027 चुनाव की कैंपेन कमेटी के चेयरमैन का पद छोड़ सकते हैं। दिल्ली में 2 दिन हुई हाईकमान की मीटिंग के बाद यह हालात बनते जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली पुलिस बोली- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में 2500 क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले:सोशल मीडिया-सीसीटीवी में दिखे; जांच का मकसद- कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों की पहचान
    Next Article
    लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर से रेप, न्यूड वीडियो बनाया:बोली- विरोध करने पर SI ने पिस्टल तानी, 3 बार अबॉर्शन करवाया, ब्लैकमेल कर तलाक कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment