Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली पुलिस बोली- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में 2500 क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले:सोशल मीडिया-सीसीटीवी में दिखे; जांच का मकसद- कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों की पहचान

    16 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FCR) के जरिए जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने वालों की पहचान कर रही है। 2500 लोग ऐसे मिले हैं जिनका पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। इनमें वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और बाकी अन्य जिलों के हैं। सूत्रों के मुताबिक, वायरल सोशल मीडिया पोस्ट, सीसीटीवी फुटेज की FCR से जांच करने पर इन क्रिमिनल्स की पहचान हुई। जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई थी। कई वीडियोज ऐसे भी आए थे, जिनमें फोर्सेस पर भी हमला हुआ। फोर्सेस पर गलत बल प्रयोग के आरोप भी लगे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस प्रदर्शन की फुटेज और फोटो जांच रहा है। इस बीच, रैपिड एक्शन फोर्स ने भी जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग और पेलेट गन चलाने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शन में शामिल संदिग्धों की फोटोज पुलिस के किसी अधिकारी पर एक्शन नहीं दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर देवेश कुमार श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर से कहा कि CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस के किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। किसी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी को सस्पेंड करने या विभागीय कार्रवाई करने की सोशल मीडिया पर आई खबर गलत है। पुलिस की तरफ से लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए कानून के तहत कार्रवाई की गई। जितने पुलिस ऑफिशियल घायल हुए थे इनमें ज्यादातर को अब अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। उनकी अब ड्यूटी भी लगाई जा रही है। RAF पैलेट गन चलाने के आरोपों की जांच करेगी रैपिड एक्शन फोर्स ने दिल्ली में चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग और पैलेट गन चलाने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि RAF यह जांचेगी कि प्रदर्शन को नियंत्रित करने के दौरान RAF की टीमों ने क्या कार्रवाई की और किन परिस्थितियों में जवानों पर हमला हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर RAF जवानों की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इनमें कुछ वीडियो में जवानों को बंदूक और लाठी का इस्तेमाल करते तथा लाठीचार्ज करते हुए देखा जा सकता है। वहीं कुछ वीडियो में प्रदर्शनकारियों द्वारा RAF जवानों को घेरकर उन पर हमला करते हुए भी दिखाया गया है। दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी निषेधाज्ञा को देखते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि वे बताए गए इलाकों में बिना जरूरी कारण यात्रा करने से बचें और जहां संभव हो, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही ऐप आधारित कैब सेवाओं, फूड डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स कंपनियों से भी कहा गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में अपने संचालन को नियंत्रित रखें, ताकि जन सुरक्षा निश्चित की जा सके और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके। 20 जुलाई: संसद मार्च में पुलिस का लाठीचार्ज कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। सुबह 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर मार्च किया। आंदोलनकारी जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, विजय चौक होते हुए संसद के करीब पहुंचे। संसद में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई, मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और इतने ही प्रदर्शनकारी भी घायल हुए थे। ये खबर भी पढ़ें… पैलेट्स से जख्मी इरशाद से बोले नड्डा-प्रदर्शन में क्यों गए: जवान ने बंदूक तानी 25 साल के इरशाद शेख दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में एडमिट हैं। चेहरे और आंख पर जख्म के निशान हैं। गुरुग्राम में नौकरी करने वाले इरशाद 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट में गए थे। तभी पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वांगचुक बोले-डील करनी होती तो क्या 26 दिन भूखा रहता:दावा- भूख हड़ताल तुड़वाने में कांग्रेस सांसद का रोल; प्रधान के इस्तीफे की मांग छोड़ी
    Next Article
    पंजाब की पंथक राजनीति में बढ़ता अमृतपाल का कद:जेल से चुनाव लड़ेंगे, बड़े अकाली नेता साथ आ रहे; जानिए 2027 में किस पार्टी के सामने कैसी चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment