Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी दो सरकारी बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत और 18 घायल

    14 hours ago

    1

    0

    पंजाब के तरनतारन में राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर शनिवार शाम तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब पंजाब सरकार द्वारा संचालित दो तीर्थ यात्रा बसें नौशेहरा पन्नूआं के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपस में टकरा गईं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम तीन तीर्थयात्रियों और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 18 अन्य घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा तब हुआ जब एक बस का चालक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सड़क के डिवाइडर को पार कर गया और बस विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से टकरा गयी। तरनतारन सिविल अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में कुल 22 लोगों को लाया गया था, जिनमें से चार की मौत हो चुकी थी। एक बस फरीदकोट से अमृतसर जा रही थी जबकि दूसरी बस अमृतसर से मुक्तसर की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई यात्री घायल हो गए और कुछ मलबे के भीतर ही फंस गए। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू करते हुए क्षतिग्रस्त बसों के अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मुख्यमंत्री मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें नौशेहरा पन्नूआं के पास तीर्थयात्रियों की बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने की बेहद दुखद खबर मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह जानकर दुख हुआ है कि इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई।’’ मान ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं तथा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि घायलों को बिना किसी देरी के सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘इस कठिन घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ‘वाहेगुरु’ से प्रार्थना करता हूं।’’ दोनों बसें राज्य सरकार की तीर्थयात्रा योजना ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत श्रद्धालुओं को ले जा रही थीं और इनमें 37 लोग सवार थे। इस योजना के तहत 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग तीर्थयात्रा करने के पात्र हैं। पंजाब सरकार पात्र तीर्थयात्रियों को वातानुकूलित स्लीपर बस यात्रा, आवास और भोजन की सुविधा निःशुल्क प्रदान करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Parliament Security Breach: मनोरंजन डी. और सागर शर्मा की जमानत Delhi Court ने खारिज की
    Next Article
    मुंबई में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: यहूदी ठिकानों की रेकी करने के आरोप में नवी मुंबई का युवक गिरफ्तार, ATS ने किया अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment