Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Parliament Security Breach: मनोरंजन डी. और सागर शर्मा की जमानत Delhi Court ने खारिज की

    14 hours ago

    1

    0

    दिल्ली की एक अदालत ने दिसंबर-2023 में संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की नियमित जमानत अर्जी एक बार फिर खारिज कर दी है। विशेष न्यायाधीश किरण बंसल ने शुक्रवार को दिये आदेश में दोनों आरोपियों मनोरंजन डी. और सागर शर्मा के लंबे समय तक जेल में रहने और इसी मामले के दो अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा मंजूर किये जाने की दलील पर संज्ञान लिया। न्यायाधीश ने रेखांकित किया कि ‘गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम’ (यूएपीए) के तहत जमानत पर लगी कानूनी रोक इस मामले में लागू होती है।न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह मानने के लिए उचित आधार हैं कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं। इसलिए, अदालत को आवेदकों मनोरंजन डी. और सागर शर्मा को नियमित जमानत देना उचित प्रतीत नहीं होता। वर्तमान जमानत अर्जियां खारिज की जाती हैं।’’ दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो जुलाई 2025 को मामले में सह-आरोपी नीलम रानोलिया उर्फ ​​नीलम आजाद और महेश कुमावत को जमानत दे दी थी।विशेष न्यायाधीश ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान टिप्पणी की, ‘‘मौजूदा आरोपियों के मामले में समानता का आधार लागू नहीं होता है।’’ उन्होंने टिप्पणी की कि उच्च न्यायालय ने इस तथ्य पर संज्ञान लिया कि नीलम संसद के बाहर थीं और महेश उस दिन दिल्ली में नहीं थे। अदालत ने कहा, ‘‘हालांकि, अभी के दोनों आरोपी मुख्य संसद भवन में दाखिल हुए और दर्शक दीर्घा से कूदकर लोकसभा के मुख्य कक्ष में पहुंच गए। उन्होंने जूतों में कनस्तर छिपा रखे थे और संसद की कार्यवाही बाधित हुई थी।’’ आदेश में कहा गया, ‘‘ यूएपीए की धारा 43डी(5) के तहत कानूनी रोक है, और अगर यह मानने के लिए उचित आधार हों कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सच हैं, तो उन्हें जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता।’’ उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर 2023 को, 2001 के संसद आतंकी हमले की बरसी के दिन, सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई।इस दौरान सागर शर्मा और मनोरंजन डी नाम के दो व्यक्ति दर्शका दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए। उन्होंने कनस्तर से पीला धुआं फैलाया और नारे लगाए, जिसके बाद कुछ सांसदों और सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया। लगभग उसी समय, दो अन्य आरोपियों नीलम रानोलिया और अमोल धनराज शिंदे ने संसद के बाहर कनस्तर से रंगीन धुआं छोड़ा और साथ ही ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए।इस मामले में छह लोग मनोरंजन डी., सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे, नीलम रानोलिया, ललित झा और महेश कुमावत आरोपी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैदराबाद में राहुल गांधी का तीखा प्रहार: '2014 में खत्म हो गया था लोकतंत्र'; महाराष्ट्र चुनाव और 'वोट चोरी' के आरोपों के साथ BJP पर साधा निशाना
    Next Article
    पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी दो सरकारी बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत और 18 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment