Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, Gen-Z बोले-देर आए दुरुस्त आए:जो 12 साल में नहीं हुआ, वह स्टूडेंट्स ने करवाया; अब हमारे भविष्य से खिलवाड़ न हो

    10 hours ago

    1

    0

    नीट पेपर लीक मामले में देशभर में चल रहे स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के बीच शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इसका जश्न पंजाब में भी स्टूडेंट्स ने मनाया। जालंधर में Gen-Z प्रोटेस्ट के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनकर स्टूडेंट्स को विश्वास ही नहीं हुआ। मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जानकारी मिलने के बाद उन्हें इस पर यकीन हुआ। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा- ये पहले हो जाना चाहिए था। अगर पहले दिन हो जाता तो ये प्रोटेस्ट हमें करने न पड़ते। पीएम मोदी ने हमारी बात सुनी, खुशी है…देर आए दुरुस्त आए। जो 12 साल में नहीं हुआ, वो स्टूडेंट्स ने करवाया। वहीं, एक महिला ने कहा कि अब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो, इसके लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए। उसने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के यूथ की आवाज सुनी, उसके लिए उनका दिल से धन्यवाद। नीट पेपर लीक मामले में Gen-Z जालंधर में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स डीसी ऑफिस घेरने पहुंचे थे। वे अपने साथ पोस्टर बैनर लेकर आए थे, जिन पर कुचु पुचु रिजाइन दो… हम नागमणि नहीं इस्तीफा मांग रहे, जैसे कई तरह के मीम्स लिखे थे। एक छात्रा यगीमा ने कहा- हमारी साफ मांग है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जिन बच्चों पर लाठीचार्ज हुआ, उनका इलाज सरकार करवाए। जिन्होंने नीट पेपर लीक के बाद सुसाइड किया उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन से जुड़े PHOTOS… प्रदर्शन से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- टाइट पैंट पहनने पर गवर्नर को हटाया:AI ने जिताया केस, 52 लाख मिले; बच्चों के नाम Canon-Nikon, घर भी कैमरे जैसा
    Next Article
    दीपके ने कहा- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए:नीट सुसाइड छात्रों के पोस्टर दिखाकर श्रद्धांजलि दी; मंच पर प्रदर्शनकारियों ने जश्न मनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment