Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PAK कप्तान बोले-हैंडशेक न करने का जवाब मैच में देंगे:सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे, एशिया कप में हाथ नहीं मिलाया था

    6 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले शनिवार को कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद पर कहा- इसका जवाब हम कल मैदान पर देंगे। इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर वे बोले- 24 घंटे इंतजार कीजिए, तब देखेंगे। पिछले साल हुए एशिया कप 2025 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत सभी प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। सूर्यकुमार ने कहा था कि उनकी टीम पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाएगी। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों के सम्मान में लिया गया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के समर्थन के तौर पर भी देखा गया था। दोनों टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा। अभिषेक शर्मा खेलेंगे सूर्यकुमार ने साफ कहा कि ओपनर अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि अगर पाकिस्तान कप्तान चाहते हैं तो हम अभिषेक को खिलाएंगे। ‘मैच अच्छे जज्बे में खेला जाना चाहिए’ आगा से भारत-पाक मैच के माहौल और राजनीति से अलग खेल भावना पर सवाल हुआ। उन्होंने कहा, मैच अच्छे जज्बे में खेला जाना चाहिए। मेरा मानना मायने नहीं रखता। खेल जैसे शुरू से खेला जाता रहा है, वैसे ही होना चाहिए। 'इतिहास नहीं बदल सकते' आगा ने माना कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने कहा, इतिहास नहीं बदल सकते। रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन इस बार बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। आगा बोले- बाबर की फॉर्म पर भरोसा पाकिस्तान कप्तान ने बाबर आजम की फॉर्म को लेकर चिंता से इनकार किया। उन्होंने कहा, बाबर हमारे लिए चिंता का विषय नहीं हैं। वे रन बना रहे हैं। उम्मीद है कल भी टीम की मदद करेंगे। हम बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते। उस्मान का एक्शन दो बार ICC से क्लियर बताया मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के एक्शन पर उठे सवालों पर आगा ने कहा कि उन्हें ICC दो बार क्लियर कर चुकी है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता उनके एक्शन पर बात क्यों हो रही है। वे इन बातों पर ध्यान नहीं देते। हमारे लिए हर खिलाड़ी बराबर है। बेस्ट इंडियन साइड के साथ खेलना चाहते हैं भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल हुआ। वे पेट की दिक्कत के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे। आगा ने कहा, उम्मीद है अभिषेक कल खेलें। हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा एकतरफा नहीं रहते:4 मुकाबलों में आखिरी गेंद पर फैसला; अब तक नहीं बना 200+ का स्कोर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का मतलब भारत का दबदबा। आखिर जो टीम 8 में से 7 बार जीतेगी उसका पलड़ा भारी कहा ही जाएगा। भारत 7-1 से आगे है। तो फिर इस मैच की इतनी हाइप क्यों होती है? जब एक टीम इतना आगे है तो फिर यह मुकाबला रोमांचक क्यों बन जाता है? पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंग्लैंड की इस टी-20 वर्ल्डकप में दूसरी जीत:स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया; बैंटन ने नाबाद 63 रन बनाए, रशीद को 3 विकेट
    Next Article
    "सभी से दोस्ती, किसी से बगावत नहीं...मुझे पक्का नहीं पता, पर वो मोदी को Invite करेंगे"; BNP लीडर का बड़ा बयान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment