Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंग्लैंड की इस टी-20 वर्ल्डकप में दूसरी जीत:स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया; बैंटन ने नाबाद 63 रन बनाए, रशीद को 3 विकेट

    19 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दिन के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम 19.4 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। इससे पहले 8 फरवरी को टीम ने नेपाल को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराया था। इस जीत के साथ इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, स्कॉटलैंड की तीन मैचों में यह दूसरी हार रही। इससे पहले उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैक्मुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबी मॉडल हिमांशी खुराना को मारने की धमकी:गैंगस्टर ने कॉल कर ₹10 करोड़ मांगे; बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं
    Next Article
    PAK कप्तान बोले-हैंडशेक न करने का जवाब मैच में देंगे:सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे, एशिया कप में हाथ नहीं मिलाया था

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment