Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पोको C85X रिव्यू:₹11,000 में 6300mAh बैटरी और 2 दिन का बैकअप, 32MP कैमरा और 200% वॉल्यूम बूस्ट फीचर

    2 hours ago

    1

    0

    अगर आप 10 से 15 हजार रुपए के बजट में नया 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए काम का साबित हो सकता है। आज हम बात करेंगे पोको C85X 5G की, जिसे आप ₹11,000 में खरीद सकते हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी, HD+ डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर है। साथ ही, इसमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर भी है। पिछले 1 महीने से हम इसे इस्तेमाल कर रहे हैं। तो चलिए डिटेल में जानते हैं इसमें क्या खास है... डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: IP57 रेटिंग के साथ मस्कुलर लुक पोको C85x: स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: फोन में 6.9 इंच का HD+ एडॉप्टिव सिंक डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जो बहुत स्मूथ चलता है। 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस से तेज धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में यू-ट्यूब पर 4K HDR का सपोर्ट मिलता है। कलर्स और डिटेल्स काफी क्रिस्प हैं। बस 'वॉटरड्रॉप नॉच' की जगह पंच-होल दिया जा सकता था। परफॉरमेंस: इसमें ऑक्टा-कोर यूनिसोक T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। ग्राफिक्स के लिए माली-G57 जीपीयू मिलता है। रोजमर्रा के काम जैसे इंस्टाग्राम, वॉट्सएप और मल्टीटास्किंग में कोई लैग नहीं मिलता। इसमें नोर्मल गेम खेल सकते हैं, लेकिन हैवी गेमिंग के लिए यह नहीं है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड कंपनी के लेटेस्ट हाइपर OS 3 पर रन करता है। कंपनी ने 4 साल के OS अपडेट का वादा किया है, जो इस बजट में नामुमकिन जैसा है। साउंड की बात करें तो सिंगल स्पीकर है, लेकिन इसमें '200% वॉल्यूम बूस्ट' का फीचर है, तो आवाज की कमी नहीं खलेगी। हां, थोड़े फालतू एप्स मिलेंगे, जिन्हें आप डिलीट कर सकते हैं। इसमें 4GB LPDDR4x रैम है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और एक सेकेंडरी लेंस है। रियर कैमरा 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डे-लाइट में फोटोज नेचुरल और अच्छी डिटेल्स के साथ आते हैं। पोर्ट्रेट मोड में एज-डिटेक्शन भी सही काम करता है। वीडियो आप फ्रंट और बैक दोनों से 1080p 30fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह सोशल मीडिया के लिए डिसेंट है। बैटरी और चार्जिंग: पावर बैकअप के लिए इसमें 6300mAh की बैटरी है, जो आराम से दो दिन चलती है। यह 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 7.5W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी है, जिससे आप दूसरे फोन या अन्य डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। फाइनल वर्डिक्ट अगर आप ऑफर में इसे ₹10,000 के आसपास खरीदते हैं, तो यह बेस्ट 5G डील है। लंबी बैटरी, HD+ डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स इसे विनर बनाते हैं। आप इसे जरूर चेक कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पवन सिंह ने ‘Bhar Jata Dhodhi Pasina Se’ गाने में अक्षरा सिंह से किया टूटकर रोमांस, अब OTT पर देखें पूरी फिल्म
    Next Article
    कौन है 'केटामाइन क्वीन'? जेल में कटेंगे 15 साल, एक्टर मैथ्यू की मौत की ज‍िम्मेदार

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment