Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में अवैध खनन पर कार्रवाई:प्रशासन सख्त अब तक 12 वाहन सीज, ओवरलोड गिट्टी-बालू परिवहन पर शिकंजा

    6 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद में अवैध खनन और उपखनिज के ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देश पर 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में अब तक कुल 12 वाहन सीज किए गए हैं। खनन निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान अवैध बालू का परिवहन करते हुए एक ट्रक को हरदत्त नगर गिरण्ट थाने और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सिरसिया थाने की अभिरक्षा में दिया गया। 11 फरवरी को सघन अभियान के तहत अवैध और ओवरलोड गिट्टी का परिवहन करते हुए 9 ट्रक पकड़े गए, जिन्हें सोनवा थाने को सौंपा गया है। सभी वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसमें तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी (राजस्व विभाग) और क्षेत्रीय अधिकारी (पुलिस विभाग) को सदस्य बनाया गया है। यह टास्क फोर्स लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध स्थलों की जांच कर रही है और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, चेकिंग अभियान और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में खलबली मची है। आम जनता ने भी इस पहल का स्वागत किया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या ओवरलोड परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में 36 हजार की ठगी का खुलासा:पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, 6 हजार नकद और फर्जी नोट बरामद
    Next Article
    पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत:सिर से ज्यादा खून निकलने से गई जान, पुलिस ने पिकअप कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment