Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंकज मलिक ने मंत्री को गुंडा कहा, VIDEO:बोले- उनकी हैसियत नहीं अखिलेश यादव के सामने ऐसा बोल दें

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में चरथावल से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक पंकज मलिक द्वारा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार पर की गई टिप्पणी के बाद अब विधायक का चार दिन पुराना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मंत्री को "गुंडा" कहते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो कांशीराम जयंती के दौरान सपा कार्यालय में मंच से बोलते वक्त का है। पंकज मलिक ने मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के वोटों के दम पर सदन पहुंचे हैं और अब पार्टी कार्यकर्ताओं को "गुंडा" कहते हैं। पंकज मलिक ने कहा- अखिलेश के सामने जाकर ये बात कहने की हैसियत नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि जब सपा ने उनकी मदद की थी, तभी वे दलितों, अगड़ों और पिछड़ों के आशीर्वाद से सदन तक पहुंच पाए थे। विधायक मलिक ने आगे कहा कि आज मंत्री सपा पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और सपा के लोगों को "गुंडा" कहते हैं, जबकि वे खुद "गुंडा" हैं। पंकज मलिक ने यह भी दावा किया कि मंत्री में अखिलेश यादव के सामने जाकर ऐसी बात कहने की हैसियत नहीं है। मंत्री बोले- दलित समाज का व्यक्ति मंत्री बन गया, ये लोगों को बर्दाश्त नहीं विधायक की इस टिप्पणी के बाद मंत्री अनिल कुमार ने सोमवार को पुरकाजी में एक जनसभा में पलटवार किया। मंत्री ने कहा कि उनके पूरे परिवार पर कोई बड़ा आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित समाज का एक व्यक्ति कैबिनेट मंत्री बन गया है, यह कुछ लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। मंत्री ने इसे केवल राजनीतिक बयानबाजी बताया और कहा कि जनता सब समझ रही है। मंत्री अनिल कुमार ने यह भी दावा किया कि पुरकाजी विधानसभा सीट का इतिहास बताता है कि सपा यहां कभी मजबूत नहीं रही। उन्होंने कहा कि सपा कभी दूसरे स्थान पर भी नहीं पहुंची, यहां हमेशा बसपा या भाजपा ही जीतती रही है। इस घटनाक्रम के बाद मंत्री के समर्थकों में आक्रोश देखा गया। पुरकाजी में सपा विधायक पंकज मलिक का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पहले समर्थकों ने पैदल मार्च निकाला और "पंकज मलिक मुर्दाबाद" के नारे लगाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बारिश के बाद मौसम बदला:सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, AQI 169; न्यूनतम 16 और अधिकतम 32 डिग्री दर्ज
    Next Article
    बुलंदशहर में डंपर पलटने से 2 मजदूरों की मौत:5 मजदूर दबे, रोड पर पड़ी रोड़ी पर फिसलने से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment