Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पक्कीबाग में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह:शिक्षक दिवस पर मेधावियों, खिलाड़ियों और आचार्यों को मिला सम्मान

    1 hour ago

    1

    0

    सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग, गोरखपुर में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर 'प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर सत्र 2025-26 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, अखिल भारतीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में परचम लहराने वाले खिलाड़ियों तथा उत्कृष्ट सेवा देने वाले आचार्यों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (गोरक्ष प्रांत) के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित था। वे एक महान शिक्षक थे, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक वही है जो विद्यार्थी को शून्य से उठाकर शिखर तक ले जाए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, पीलीभीत के प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह ने रामायण एवं महाभारत के प्रसंगों और प्रेरक कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुरु की महत्ता से अवगत कराया। अध्यक्षीय उद्बोधन में शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के प्रांतीय मंत्री डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्र का सही पथ-प्रदर्शन करना है। अपने वक्तव्य में उन्होंने सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष और योगदान की कहानी सुनाकर सभी को प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय की छात्रा आराध्या पांडेय ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए, वहीं प्रियदर्शनी द्वारा सुमधुर एकल गीत की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का परिचय, सम्मान एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई। मंच संचालन श्री निखिल पांडेय ने किया, जबकि आभार ज्ञापन उप-प्रधानाचार्य श्री राम केवल शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन शिवम द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत कल्याण मंत्र के साथ हुआ। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, अभिभावक, आचार्य परिवार एवं विद्यालय परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में अधिवक्ता बद्रीनाथ सम्मानित:शिक्षक दिवस पर टैक्स बार एसोसिएशन ने संरक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट किया
    Next Article
    गोंडा में कजरी तीज मेले में 10-12 लाख श्रद्धालु जुटेंगे:1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी मांगे; 12 सितंबर से रूट डायवर्जन; सरयू घाट से मंदिरों तक हाईटेक CCTV

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment