Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में कजरी तीज मेले में 10-12 लाख श्रद्धालु जुटेंगे:1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी मांगे; 12 सितंबर से रूट डायवर्जन; सरयू घाट से मंदिरों तक हाईटेक CCTV

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में 13 और 14 सितंबर को होने वाले कजरी तीज मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश के सबसे बड़े कजरी तीज मेले में इस बार 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पिछले साल भी 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक किया था। भारी भीड़ को देखते हुए गोंडा पुलिस ने रविवार दोपहर 3 बजे पूरे गोरखपुर जोन को पत्र भेजकर 1000 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की मांग की है। इसमें एडिशनल एसपी, राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। देवीपाटन रेंज के चारों जिलों से भी पुलिस बल मांगा गया है। सरयू घाट से मंदिरों तक CCTV कैमरों से निगरानी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कर्नलगंज के सरयू घाट से लेकर पृथ्वीनाथ मंदिर जाने वाले कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह हाईटेक CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा करनैलगंज सरयू घाट से गोंडा मुख्यालय स्थित दुखहरण नाथ मंदिर तक भी कैमरों से निगरानी की जाएगी। करनैलगंज सरयू घाट पर बैरिकेडिंग के साथ CCTV कैमरे लगाने को कहा गया है। नदी में पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे। पुलिस और प्रशासन का फोकस भीड़ को नियंत्रित करने के साथ नदी और कांवड़ मार्ग पर किसी तरह की घटना रोकने पर है। 12 सितंबर दोपहर से रूट डायवर्जन, 15 सितंबर तक रहेगा लागू कजरी तीज मेले को देखते हुए गोंडा में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। 12 सितंबर की दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था 15 सितंबर की सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी।रूट डायवर्जन को लागू कराने के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की भी मांग की गई है। पुलिस का प्रयास है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के रास्ते में वाहनों का दबाव कम रहे और प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति न बने। 12 सितंबर से ही तैनाती शुरू, सोशल मीडिया पर भी नजर मेले के नोडल अधिकारी एडिशनल एसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि गोरखपुर जोन और देवीपाटन रेंज के चारों जिलों से पुलिसकर्मियों की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर की सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत पड़नी शुरू हो जाएगी। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मेले के दौरान अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी भ्रामक पोस्ट या अफवाह की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और निगरानी की व्यवस्था को पहले से मजबूत करना शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पक्कीबाग में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह:शिक्षक दिवस पर मेधावियों, खिलाड़ियों और आचार्यों को मिला सम्मान
    Next Article
    बागपत में गाड़ी की टक्कर से ट्रक चालक की मौत:सड़क पार करते समय हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment