Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

    12 hours ago

    1

    0

    इस्लामाबाद, छह नवंबर पाकिस्तान की मानवाधिकार वकील इमान जैनब मजारी हाजिर और उनके पति ने आतंकवाद-रोधी अदालत द्वारा सुरक्षा उल्लंघन के मामले में 10-10 साल कारावास की सजा सुनाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया। ईमान जैनब मजारी-हाजिर और उनके पति हादी अली चट्टा को 29 अक्टूबर को आतंकवाद-रोधी अदालत के न्यायाधीश ताहिर अब्बास सिप्रा ने दोषी करार दिया था और दोनों को 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई थी। न्यायाधीश ने यह फैसला रावलपिंडी की अडियाला जेल में सुनाया, जहां मुकदमे की सुनवाई चल रही थी।अभियोजन पक्ष ने इंग्लैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 25 अक्टूबर 2024 को रावलपिंडी टेस्ट मैच के दौरान, इस्लामाबाद के ज़ीरो पॉइंट पर लगाए गए अवरोधक कथित तौर पर हटाने के लिए दंपति पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया। जियो न्यूज़ की खबर के मुताबिक शुक्रवार को वकील फैसल सिद्दीकी, रियासत अली आज़ाद और ज़ैनब जंजुआ ने मजारी और चट्टा की ओर से अपीलें दायर कीं। उन्होंने दलील दी कि सुनवाई अदालत निष्पक्ष सुनवाई की शर्तो को पूरी करने में विफल रही है।दंपति ने रावलपिंडी की आतंकवाद-रोधी अदालत द्वारा सुनाई गई अपनी सजा को निलंबित करने की मांग करते हुए अलग-अलग आवेदन दायर किए। मजारी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार में मानवाधिकार मंत्री रहीं शिरीन मजारी की बेटी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Belgium King Philippe ने खारिज किया PM Bart De Wever का इस्तीफा
    Next Article
    PM बनने की रेस से बाहर नेतन्याहू, इजरायल में बड़ा खेल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment