Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Belgium King Philippe ने खारिज किया PM Bart De Wever का इस्तीफा

    11 hours ago

    1

    0

    ब्रसेल्स, छह नवंबर (एपी) बेल्जियम के राजा फिलिप ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उन्हें व सत्तारूढ़ गठबंधन को देश के बजट संकट का समाधान निकालने के लिए बातचीत फिर से शुरू करने को कहा। बजट को लेकर लंबे समय से जारी बातचीत विफल होने के बाद डी वेवर ने सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि, देश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया की निगरानी करने वाले राजा ने इस्तीफे को मंजूरी देने के संबंध में अपना फैसला फिलहाल टाल दिया।फिलीप ने पूरे सप्ताह गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया। रॉयल पैलेस की ओर से जारी बयान में बताया गया, “सभी नेताओं ने अगले तीन वर्षों के लिए मजबूत बजटीय योजना पर सहमति बनाने का अपना संकल्प दोहराया।” बयान के अनुसार, सभी नेताओं ने जिम्मेदारी से काम करने और आपसी समझौते की भावना के साथ आगे बढ़ने पर सहमति जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल
    Next Article
    पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment