Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में श्रीलंका की खराब शुरुआत:पहले दिन लंच तक स्कोर 85/6; पांच बैटर्स सिंगल डिजिट पर आउट

    9 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में खराब शुरुआत की है। टीम ने मंगलवार को मुकाबले के पहले दिन लंच ब्रेक तक 85 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी श्रीलंका के टॉप-5 बैटर्स दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। लाहिरू कुमारा 4, पसिंदु सूर्यबंदारा 2, दिनेश चंडीमल 7, कामिंदु मेंडिस 8 और धनंजया डी सिल्वा एक रन बनाकर आउट हुए। मेंडिस-दिनूषा ने 49 रन की पार्टनरशिप की 36 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद कप्तान कुसल मेंडिस ने सोनल दिनूषा के साथ छठे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी करके बिखरती पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, मेंडिस खुद 32 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आमिर जमाल ने साकिब खान के हाथों कैच कराया। मेंडिस ने अपनी पारी में 5 चौके मारे। पाकिस्तानी पेसर्स ने एक घंटे में 4 विकेट झटके पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने पहले एक घंटे में श्रीलंका के 4 बैटर्स को पवेलियन भेज दिया। इसकी शुरुआत साकिब खान ने छठे ओवर में की। साकिब ने ओपनर पसिंदु सूर्यबंदारा को गाजी गौरी के हाथों कैच कराया। पसिंदु महज 17 गेंद का सामना ही कर सके। इसके बाद मोहम्मद अब्बास ने चंडीमल और मेंडिस को पवेलियन भेज दिया। उदारा को रजाउल्लाह ने आउट किया। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किए पाकिस्तान ने तेज गेंदबाजी मजबूत करने के लिए आमेर जमाल को टीम में शामिल किया है। उन्हें अराफात मिन्हास की जगह मौका मिला है। श्रीलंका ने तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की जगह स्पिनर प्रभात जयसूर्या को उतारा है। 35 साल के बाएं हाथ के स्पिनर का पाकिस्तान में यह पहला टेस्ट है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर पिछले टेस्ट जैसी घास की अच्छी परत है। सर्दियों की इस ठंडी सुबह धूप खिली है। आसमान में बादल नहीं हैं। पिच में नमी है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को गेंद के सीम करने की उम्मीद है। कोहरे के कारण लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट हुआ मैच इसी मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। खराब रोशनी और बारिश के कारण करीब 141 ओवर का खेल खराब हुआ था। यह मैच पहले लाहौर में खेला जाना था। मध्य पंजाब में बढ़ते स्मॉग के स्तर के कारण इसे रावलपिंडी स्थानांतरित किया गया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: अजान अवैस, तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सलमान आगा, गाजी घोरी (विकेटकीपर), आमिर जमाल, रजाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास, साकिब खान। श्रीलंका: लाहिरू उदारा, पसिंदु सूरियाबंदर, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, मिलान रत्नायके, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो। ----------------------------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    रचिन बोले- वेलिंगटन की पिच में पेसर्स को मदद:बाद के दिनों में रन भी बनेंगे; 19 नवंबर से भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट
    Next Article
    ट्रैविस हेड IPL 2027 से बाहर:व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के कारण लिया फैसला; हैदराबाद के ऑक्शन पर्स में ₹14 करोड़ जुड़ेंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment