Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान ने माइक स्मिथ को नया बैटिंग कोच बनाया:पूर्व साउथ अफ्रीकी प्लेयर इंग्लैंड दौरे से जिम्मेदारी संभालेंगे, पिछले 17 में 13 टेस्ट हारी टीम

    15 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम की लगातार खराब बल्लेबाजी और बार-बार हो रहे बैटिंग कोलैप्स को देखते हुए नया बैटिंग कोच नियुक्त किया है। बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर और कोच माइक स्मिथ को बैटिंग कोच बनाया है। स्मिथ 19 अगस्त से इंग्लैंड में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से टीम के साथ जुड़ेंगे। वह रेड-बॉल और व्हाइट-बॉल दोनों टीमों के बल्लेबाजों के साथ काम करेंगे। PTI के मुताबिक, PCB ने लंबे समय के लिए बैटिंग कोच की तलाश में सार्वजनिक विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे थे। कई उम्मीदवारों के इंटरव्यू और मूल्यांकन के बाद माइक स्मिथ को शॉर्टलिस्ट किया गया। बल्लेबाजी बनी पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी हाल में ही पाकिस्तान की बल्लेबाजी, खासकर टेस्ट क्रिकेट में, लगातार सवालों के घेरे में रही है। टीम कई बार मजबूत स्थिति से मैच गंवा चुकी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टेस्ट में पाकिस्तान का स्कोर एक समय 3 विकेट पर 244 रन था, लेकिन टीम ने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 38 रन में गंवा दिए। दूसरी पारी में 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम 120 रन पर सिमट गई। यह कोई एक मैच की कहानी नहीं है। पाकिस्तान ने अपने पिछले 17 टेस्ट में से 13 गंवाए हैं और बल्लेबाजी का बार-बार दबाव में बिखरना इसकी बड़ी वजह रहा है। निचला क्रम भी बना परेशानी 2025 की शुरुआत से पाकिस्तान के आखिरी चार बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में प्रति विकेट सिर्फ 9.91 रन का औसत दे पाए हैं, जो इस अवधि में सभी टेस्ट खेलने वाले देशों में सबसे खराब है। दूसरी ओर पाकिस्तानी गेंदबाज विपक्षी टीमों के आखिरी चार बल्लेबाजों को प्रति विकेट 27.02 रन दे रहे हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में यह अंतर टीम के खराब प्रदर्शन का बड़ा कारण बना है। PSL में कर चुके हैं कोचिंग माइक स्मिथ लेवल-4 क्वालिफाइड कोच हैं और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बल्लेबाजी कोच के रूप में अच्छी पहचान रखते हैं। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ काम किया है। वहीं PSL 2026 में वह मुल्तान सुल्तांस के असिस्टेंट कोच और बैटिंग कोच थे। इससे पहले वह तस्मानिया टाइगर्स के हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम से भी जुड़े रहे हैं। पाकिस्तान के घरेलू खिलाड़ियों और वहां की परिस्थितियों की समझ को उनकी नियुक्ति की बड़ी वजह माना जा रहा है। असद शफीक की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी स्मिथ पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता असद शफीक की जगह लेंगे। शफीक हाल के समय में अंतरिम बैटिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे। फिलहाल वे वेस्टइंडीज दौरे पर पाकिस्तान टीम के साथ हैं। स्मिथ के आने के बाद शफीक पूरी तरह चयनकर्ता की भूमिका में लौट जाएंगे। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर:घुटने की चोट से उबर नहीं पाए, 15 अगस्त से खेली जाएगी सीरीज भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। बुमराह बाएं घुटने की चोट से उबर रहे थे। बेंगलुरु में मौजूद BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें अभी वापसी न करने की सलाह दी है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक आराम करने को कहा गया है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    CWG से लौटे खिलाड़ियों का स्वागत:अस्मिता बोलीं-देशा में जूडो को नई पहचान मिलेगी; साक्षी ने कहा- यह किसी सपने के सच होने जैसा
    Next Article
    'डिलीवरी के बाद बेटे को उठा नहीं पाती थी':ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सीमा बोलीं- पहली बार थ्रो 15 मीटर भी नहीं गया; पति ने कॉमनवेल्थ की तैयारी कराई

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment