Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया:आमिर जमाल को 6 विकेट, 34 रन भी बनाए; श्रीलंका की लगातार छठी हार

    21 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। रावलपिंडी में श्रीलंका ने दूसरे ओवर में ही आखिरी विकेट गंवा दिया। पाकिस्तानको जीत के लिए 90 रन का टारगेट मिला, जिसे टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑलराउंडर आमिर जमाल पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे। उन्होंने दोनों पारियों में 3-3 विकेट हासिल किए। साथ ही दूसरी पारी में 22 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाए। उन्हें लक्ष्य का पीछा करते हुए नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। पाकिस्तान ने 2 विकेट जल्दी गंवाए पाकिस्तान ने 90 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए। लाहिरू कुमारा ने तैयब आरिफ को बोल्ड किया। अगले ओवर में असिथा फर्नांडो ने मोहम्मद ताहा को LBW आउट कर दिया। इसके बाद आमिर जमाल नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 22 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 34 रन बनाए। दूसरे छोर पर अजान अवैस 36 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका पहली पारी में 98 रन पर ऑलआउट हुई श्रीलंका की हार की बड़ी वजह पहली पारी में खराब बल्लेबाजी रही। टीम मैच के पहले दिन सिर्फ 98 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 325 रन बनाए और 227 रन की बढ़त हासिल की। श्रीलंका ने दूसरी पारी में बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 316 रन बनाए। रथनायका ने नाबाद 66, दिनुशा ने 54 और मेंडिस ने 53 रन बनाए। हालांकि, पहली पारी में कम स्कोर के कारण टीम पाकिस्तान को बड़ा लक्ष्य नहीं दे सकी। एक गेंदबाज कम होने के बावजूद पाकिस्तान ने दबाव बनाए रखा पाकिस्तान दूसरे दिन के आखिरी हिस्से से एक गेंदबाज कम होने के बावजूद श्रीलंका को रोकने में सफल रहा। साकिब खान दूसरी पारी में केवल 8 गेंद फेंकने के बाद हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण बाहर हो गए थे। वह पहले टेस्ट में पाकिस्तान के सबसे अच्छे गेंदबाज रहे थे। इसके बाद मोहम्मद अब्बास ने 3/55, आमिर जमाल ने 3/67 और रजाउल्लाह ने 2/116 विकेट लिए। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो ने चौथे दिन पाकिस्तान के दोनों विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पाकिस्तान को 5 टेस्ट बाद जीत मिली इस हार के साथ श्रीलंका की टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बाद जीत का इंतजार जारी है। जून में 12 महीने के अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटने वाली टीम अब लगातार 6 टेस्ट हार चुकी है। पाकिस्तान ने 5 टेस्ट मैचों के बाद जीत दर्ज की। दोनों टीमों के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की संभावना पहले ही बेहद कम थी, इसलिए इस नतीजे का फाइनल की दौड़ पर खास असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, पाकिस्तान अपने टेस्ट फॉर्मेट में किए गए प्रयोगों से संतुष्ट होगा। उसके प्रयोग श्रीलंका की तुलना में ज्यादा सफल रहे हैं। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाशदीप का थ्रो ग्लेन फिलिप्स के हेलमेट पर लगा:कप्तान गिल रिव्यू गंवाने के बाद भड़के, यशस्वी का कैच ड्रॉप हुआ भारत ने वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ एक विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। शुक्रवार को दिन का खेल समाप्त होने पर केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन पर नाबाद लौटे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेढ़ साल बाद लौटे आकाश दीप ने 3 विकेट लिए:बोले- गंभीर के फॉलो-अप से मोटिवेशन मिला; जायसवाल-राहुल ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई
    Next Article
    गावस्कर-चौहान और सहवाग-द्रविड़ की लिस्ट में जुड़े राहुल-पडिक्कल, भारतीय टेस्ट इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment