Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तानी PM से मिले अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस:ईरान की जब्त प्रॉपर्टी छोड़ने को अमेरिका तैयार नहीं; कुछ देर में ईरान-US की मीटिंग

    13 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज इस्लामाबाद में मुलाकात की। व्हाइट हाउस ने इस बैठक की पुष्टि की है। दरअसल, सीजफायर पर बातचीत के लिए अमेरिका और ईरान के डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंचा। अमेरिका की तरफ से इस बातचीत का नेतृत्व जेडी वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरान की तरफ से संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ अगुआई कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। इस बीच, व्हाइट हाउस ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि अमेरिका ईरान की जब्त प्रॉपर्टी छोड़ने के लिए तैयार है। इसस पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कतर और दूसरे देशों के बैंकों में रखे ईरान के पैसे अमेरिका रिलीज करने वाला है। होर्मुज संकट के बीच अमेरिका जा रहे 60 खाली तेल टैंकर होर्मुज स्ट्रेट में जारी रुकावट के बीच 60 से ज्यादा खाली बड़े तेल टैंकर (VLCC) अमेरिका के गल्फ कोस्ट की ओर जा रहे हैं। ये टैंकर दुनिया के अलग-अलग देशों के हैं। शिपिंग डेटा के मुताबिक, ये टैंकर वहां पहुंचकर अमेरिकी कच्चा तेल लोड करेंगे। हर एक टैंकर करीब 20 लाख बैरल तेल ले जा सकता है। प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे गालिबाफ गालिबाफ ने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ उनके खून से सने स्कूल बैग और जूते रखे हैं और फूल भी रखा है। ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ भी शामिल था। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्राइम कुंडली: कौन है साहिल चौहान? जिससे कांपता था हरियाणा-पंजाब, सात समंदर पार से दबोच लाई CBI
    Next Article
    पहले हनुमान जी के हाथ जोड़े फिर की चोरी, VIDEO:मुजफ्फरनगर में युवक ने मंदिर की 12 पूजा थालियों से रुपए चुराए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment