Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan के Khyber Pakhtunkhwa में सुरक्षा चौकी पर भीषण आतंकी हमला, 12 सैनिकों समेत 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत

    3 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक संयुक्त पुलिस जांच चौकी पर हुए भीषण आतंकी हमले में 12 सैनिकों समेत कम से कम 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईएसपीआर के अनुसार टांक जिले में तड़के यह हमला प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों द्वारा किया गया।मृतकों में दो पुलिसकर्मी और वन विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि आतंकियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर चौकी में घुसने की कोशिश की, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इसमें बताया गया कि भागते समय आतंकवादियों ने बारूद से भरी एक गाड़ी चौकी की बाहरी दीवार से टकरा दी।इसे भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार किया: डैरेन सैमीइस जोरदार विस्फोट से 15 कर्मियों की मौत हो गई और इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने भाग रहे आतंकवादियों का पीछा किया और 12 को मार गिराया। आईएसपीआर ने बताया कि इलाके में बचे हुए आतंकियों का सफाया करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अब्राहम समझौते' में शामिल हो Saudi Arabia, तभी मिलेगी न्यूक्लियर डील: Donald Trump की Riyadh के सामने शर्त
    Next Article
    US Blockade तोड़ने की कोशिश कर रहे Cargo Ship पर अमेरिकी सेना की गोलीबारी, Gulf region में भारी तनाव

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment