Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान

    10 hours ago

    1

    0

    पश्चिमोत्तर पाकिस्तान की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके के तार अफगानिस्तान से जुड़े पाए गए हैं और जांचकर्ताओं ने हमलावरों में से एक की पहचान अफगानी नागरिक के तौर पर की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में, शुक्रवार की नमाज के दौरान चरमपंथियों ने एक मस्जिद के पास विस्फोटक से लदे वाहन में विस्फोट किया और पास ही स्थित पुलिस ठिकानों पर हमला कर दिया।इस विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 103 लोग घायल हो गये। हताहतों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे जो मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ रहे थे। जांच दल के एक सदस्य के अनुसार, हमलावरों में से एक की पहचान अफगान नागरिक के तौर पर हुई है, जबकि दूसरे हमलावर की पहचान की प्रक्रिया जारी है।पुलिस, आतंकवाद रोधी विभाग, एलीट फोर्स और सुरक्षा बल मिलकर हमलावरों की पहचान और उनके संभावित सीमा-पार संबंधों की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, चरमपंथी नेटवर्क का पता लगाने और इसमें मदद करने वालों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। अफगान नागरिक की पहचान होने से हमले में शामिल हो सकने वाले सीमा-पार के तत्वों की जांच पर ध्यान और बढ़ गया है।शुक्रवार को हुए हमले की जिम्मेदारी ‘इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान’ नामक एक चरमपंथी गुट ने ली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ukraine के कब्जाए इलाकों में Russia ने कराया State Duma चुनाव, कीव ने बताया अवैध
    Next Article
    MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment