Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan के पंजाब प्रांत में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 11 यात्रियों की दर्दनाक मौत और 30 से अधिक घायल

    11 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को एक तेज गति से गुजर रही बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई और 30 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। कराची से पंजाब के डेरा गाजी खान जिले की ओर जा रही एक यात्री बस लाहौर से लगभग 500 किलोमीटर दूर राजनपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज गति से आ रही यह बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क पर ही पलट गई।पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा 'रेस्क्यू 1122' के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना राजमार्ग के उस हिस्से में हुई जहां सड़क निर्माण का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। अधिकारी के मुताबिक, बस कराची से पंजाब के डेरा गाजी खान जिले जा रही थी। इसी दौरान लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर राजनपुर में यह हादसा हुआ।प्रवक्ता ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हादसे की वजह बस की तेज गति मानी जा रही है। उन्होंने कहा, “तेज गति से गुजर रही बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे कई यात्री बस में फंस गए और घायल हो गए। आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।” घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। बचाव सेवा के एक अधिकारी के अनुसार, 19 घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली रूप से घायल 12 अन्य लोगों को घटनास्थल पर ही चिकित्सा सहायता दी गई। हादसे में जान गंवाने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बचाव दल ने उनके शवों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों का सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yogi Model ने Italy में मचाई धूम, दंगाइयों-उपद्रवियों से UP Style में निबटेंगी PM Giorgia Meloni
    Next Article
    AI Shopping Agents से सस्ते सामान की होड़, आपूर्ति श्रृंखला में कामगारों पर बढ़ सकता है दबाव

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment