Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पौली ब्लॉक कांड मामले में कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा:संतकबीर नगर में फर्जी मुकदमे के विरोध में सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के पौली विकास खंड कार्यालय परिसर में 24 फरवरी को हुई घटना के विरोध में जनपद के पांच प्रमुख कर्मचारी और अधिकारी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। संगठनों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फर्जी मुकदमे रद्द करने और पीड़ित ग्राम विकास अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है। यह मामला 24 फरवरी को खंड विकास अधिकारी श्रीमती श्वेता वर्मा और ग्राम विकास अधिकारी रमाकांत के साथ हुई कथित अभद्रता से जुड़ा है। पुलिस ने बीडीओ श्वेता वर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि गंभीर रूप से पीड़ित अनुसूचित जाति के कर्मचारी रमाकांत की तहरीर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संगठनों का कहना है कि रमाकांत को न केवल जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया, बल्कि उन्हें दौड़ाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई, जिससे वह आज भी भयभीत हैं। इसके साथ ही, संगठनों ने भाजपा कार्यकर्ता अरविंद सिंह द्वारा बीडीओ और ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमे को पूरी तरह मनगढ़ंत और फर्जी बताया है। कर्मचारियों का आरोप है कि यह झूठी कहानी दबाव बनाने के लिए रची गई है, जिससे जिले के सरकारी सेवक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और सरकारी कार्य बाधित हो रहा है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, ग्राम्य विकास विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम्य विकास अधिकारी एसोसिएशन और प्रादेशिक विकास सेवा संगठन ने संयुक्त रूप से मांग की है कि रमाकांत की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही, निर्दोष अधिकारियों के खिलाफ दर्ज फर्जी एफआईआर को निरस्त किया जाए। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें ससम्मान कार्य करने का माहौल नहीं मिला और असामाजिक तत्वों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 7 विद्युत खंभो पर फर्जी लाइन लगाई:जांच में 3 लाइनमैन दोषी मिले, सेवा की गई समाप्त; दो एसएसओ को हटाया गया
    Next Article
    गाजियाबाद के FAIZ-E-AAM हाई स्कूल में ज्ञान-विज्ञान प्रदर्शनी:छात्रों ने प्रस्तुत किए पर्यावरण और आधुनिक खेती के मॉडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment