Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत के बरखेड़ा में महिला के दिनदहाड़े कुंडल लूटे:दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    18 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक महिला के दिनदहाड़े कुंडल लूट लिए गए। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। ग्राम अधकटा निवासी गंगादेई (पत्नी मुकेश) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार, 21 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे वह अपने घर के सामने उपले पाथ रही थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बदमाशों ने अचानक उनके कानों से सोने के कुंडल झपट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद वे अपनी बाइक से तेजी से फरार हो गए। अचानक हुए इस हमले से महिला सहम गई और उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक लुटेरे मौके से भाग चुके थे। पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है और उनमें असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। इस मामले में थाना अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। लुटेरों की पहचान करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झाड़ू-फावड़ा लेकर उतरे मेयर और नगर आयुक्त:रीसाइकल के लिए भेजा गया 170 किलो कचरा, नंबर-1 बनने की दिशा में बढ़ रहा गोरखपुर
    Next Article
    बिजनौर के रामगंगा बैराज में धूप सेंकता दिखा मगरमच्छ:कालागढ़ से वीडियो आया सामने; ग्रामीणों को नदी से दूर रहने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment