Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत की युवती से बरेली हाईवे पर लूट:तीन बदमाश बैग छीनकर फरार, एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया

    16 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में बरेली हाईवे पर टाइगर तिराहे के पास एक युवती से लूट की घटना सामने आई है। रविवार रात तीन अज्ञात बदमाशों ने कार से उतरी युवती का बैग छीन लिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत कई आला अधिकारी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। यह वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी नफीस मियां की बेटी बुशरा के साथ हुई। बुशरा रविवार रात करीब साढ़े दस बजे बरेली से किराए की कार से पीलीभीत लौट रही थीं। पीड़िता बुशरा ने बताया कि कार चालक ने उन्हें सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के टाइगर तिराहे से लगभग 50 मीटर पहले उतार दिया था। रात का समय होने के कारण सड़क पर चहल-पहल कम थी। कार से उतरने के बाद युवती पैदल ही टाइगर तिराहे की ओर बढ़ रही थी। तभी अचानक तीन अज्ञात युवक उनके सामने आ गए। इससे पहले कि बुशरा कुछ समझ पातीं, बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश देवहा नदी के किनारे झाड़ियों का फायदा उठाकर तेजी से फरार हो गए। लूट के बाद बदहवास युवती ने मदद के लिए शोर मचाया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक स्कूटी सवार परिचित ने उन्हें देखा और सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में आवारा कुत्तों ने भेड़ों ने किया हमला:50 से अधिक की हुई मौत, मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी मुकदमे का आरोप:बाराबंकी में इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स ने की न्यायिक जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment