Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में 60 लाख की चोरी का खुलासा:पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, रेकी के बाद करते थे चोरी

    20 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत पुलिस ने वल्लभनगर कॉलोनी में हुई 60 लाख रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने सोमवार को गांधी सभागार में इसका खुलासा किया। यह घटना शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की वल्लभनगर कॉलोनी के मकान में हुई थी। यह घर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्रपाल सिंह के बेटे हरीश कुमार का है। हरीश कुमार का परिवार छोटे भाई की पत्नी द्वारा बेटी को जन्म देने के उपलक्ष्य में बरेली गया हुआ था, और घर में ताला लगा था। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर का मुख्य गेट और जीने का दरवाजा खुला देखा, जिसके बाद उन्होंने हरीश कुमार को सूचना दी। चोरों ने घर से करीब 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद चुरा लिए थे। अपनी पहचान छिपाने के लिए वे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए थे। पुलिस अधीक्षक में घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लदपुरा बाईपास के पास से इन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अकील, दीपक गुप्ता, रिजवान, मो. फैजान, किरण गुप्ता (दीपक की पत्नी) और सिम्मी बी (अकील की पत्नी) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। इसमें लगभग 23 तोला सोना, 2 किलो 450 ग्राम चांदी और 2,27,000 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने घटना का खुलासा पुलिस लाइन में किया है। एसपी ने बरामदगी का विवरण देते हुए बताया गया कि अकील के पास से लगभग 109.97 ग्राम सोना, 1.150 किलोग्राम चांदी और 57,000 रुपये नकद मिले हैं। दीपक गुप्ता से 64.15 ग्राम सोना, 692 ग्राम चांदी और 70,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। अन्य आरोपियों और दोनों महिलाओं के पास से भी सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। आरोपियों का है लंबा आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास है। मुख्य आरोपी अकील और दीपक गुप्ता पर पहले से ही पीलीभीत और बरेली के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और धोखाधड़ी की कई गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। इस बड़ी घटना का खुलासा करने में सुनगढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार त्यागी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल बस हादसे में बहराइच के युवक की मौत:घूमने के लिए गया था पड़ोसी देश, त्रिशूली नदी में गिरी थी बस
    Next Article
    संभल में रमजान के दूसरे जुम्मे पर एकादशी रंग जुलूस:पुलिस-प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी बैठक में नई परंपरा न डालने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment