Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में रमजान के दूसरे जुम्मे पर एकादशी रंग जुलूस:पुलिस-प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी बैठक में नई परंपरा न डालने की चेतावनी

    18 hours ago

    1

    0

    संभल में रमजान माह के दूसरे जुम्मे पर एकादशी रंग चौपाई जुलूस और नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। प्रशासन ने शांति समिति की बैठक में सभी पक्षों को कोई भी नई परंपरा शुरू न करने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी समस्या को तत्काल उनके संज्ञान में लाने की अपील की है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। यह शांति समिति की बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे संभल कोतवाली परिसर में आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता एएसपी कुलदीप सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने की। इसमें सीओ असमोली कुलदीप कुमार, विद्युत एसडीओ जेपी वार्ष्णेय और नगर पालिका परिषद के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में शाही जामा मस्जिद के इमाम आफताब हुसैन वारसी, सभासद राजेंद्र कुमार, प्रमोद सैनी, महावीर सिंह, इब्राहिम, वेद प्रकाश ठाकुर, नगर हिंदू सभा अध्यक्ष शोभित गुप्ता, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद शान, मोहम्मद दानिश और जिया उल हक शाहिद सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने बताया कि प्रशासन ने होली सहित अन्य त्योहारों को लेकर यह बैठक की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रशासन को सभी त्योहारों से संबंधित जानकारी दे दी है और यदि भविष्य में कोई समस्या आती है, तो वे स्वयं प्रशासन से मिलकर सूचित करेंगे। हाजी एहतेशाम ने कहा कि त्योहारों को लेकर सभी वर्गों के लोगों के साथ प्रशासनिक बैठक की गई है। उन्होंने भाईचारे के साथ सभी त्योहार मनाने और ऐसी कोई भी हरकत न करने का संदेश दिया जिससे समाज में अशांति फैले। उन्होंने समय के महत्व पर भी जोर दिया। हाजी एहतेशाम ने विशेष रूप से कहा कि जिन लोगों को रंग से परहेज है, वे बाहर न निकलें। वहीं, जिन्हें रंग से कोई परहेज नहीं है, वे अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या अपना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रंग जीवन में खुशियां लाता है, और नमाज व तरावीह का ध्यान रखते हुए त्योहार मनाए जाने चाहिए। ASP कुलदीप सिंह ने बताया कि होली सहित आगामी त्यौहारों को लेकर आज पीस कमेटी की बैठक की गई है। समाज की प्रभावशाली लोगों के साथ वार्तालाप की गई है, सभी लोगों ने अपनी अपनी शिकायत अब बताई हैं और उनका संज्ञान ले लिया गया है, सभी का त्योहार से पहले निस्तारण करेंगे। सभी को शासन से आए निर्देशों से अवगत करा दिया गया है, किसी को भी नहीं परंपरा डालने की अनुमति नहीं डालने दी जाएगी। एक दो विभाग सामने आए हैं उनसे कहा गया है कि पर्सनल आकर बताएं उनका भी निस्तारण किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में 60 लाख की चोरी का खुलासा:पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, रेकी के बाद करते थे चोरी
    Next Article
    सपा के गढ़ को भेदने में लगे मंत्री:ओमप्रकाश राजभर ने महारैली से भरी हुंकार, तो अनिल राजभर ने सुहेलदेव के सहारे साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment