Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में प्रेमी-प्रेमिका का शव एक फंदे पर मिला:दोनों पैर जमीन पर छूते दिखे, चार साल से अफेयर था, पुलिस को सुसाइड का शक

    12 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में एक प्रेमी युगल का शव रविवार सुबह पेड़ से लटका मिला है। यह घटना मिल एरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेम राजपुर और राधनपुर ग्राम सभा की सीमा पर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की पहचान शिव बहादुर (26) पुत्र गंगा प्रसाद दोहरी गांव के रूप में हुई है, जबकि महिमा (24) पुत्री रामसमुझ यादव खादरी गांव की रहने वाली थी। दोनों में चार साल से अफेयर था। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना तकरीबन सुबह 4 से 5 बजे के बीच की प्रतीत होती है। खेतों में शौच के लिए आए ग्रामीणों ने सबसे पहले शवों को देखा। फिर इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक प्रेमी युगल सजातीय थे और पिछले चार वर्षों से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटनास्थल से एक ब्रीफकेस भी बरामद हुआ है, जिसमें प्रेमी युगल के कपड़े मिले हैं। मृतक शिव बहादुर और मृतका महिमा के गांवों के बीच की दूरी लगभग 4 से 5 किलोमीटर है। इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है, जिसके चलते दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के साथ फ्रॉड:अलीगढ़ के लोधा में बारात लेकर पहुंचे, न दुल्हन मिली न हलवाई; 40 हजार की चपत
    Next Article
    पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत:तेज रफ्तार पिकअप गन्ना ट्रॉली में घुसी, चालक गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment