Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में चार ट्रकों की भिड़ंत, श्रमिक की मौत:नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, 5 लोग गंभीर रुप से घायल

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चार ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गजरौला कला निवासी 45 वर्षीय सोमपाल पुत्र तोताराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तड़के करीब 4 बजे सोमपाल भूसे की गाड़ी पर भूसा भरवाने के लिए जा रहा था। यह दुर्घटना जरा चौकी पेट्रोल पंप के नजदीक हुई, जहां चार ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोमपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है। जरा चौकी इंचार्ज सौरभ धामा ने बताया कि सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में चंद्र ग्रहण से पहले छह होलिका दहन:ब्रह्म मुहूर्त में पूजन, लोगों ने गन्ने भूनकर की परिक्रमा
    Next Article
    सीएम ने कहा- इलाज के लिए सरकार देगी मदद:गोरखपुर में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, गायों को रोटी गुड़ खिलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment