Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में चंद्र ग्रहण से पहले छह होलिका दहन:ब्रह्म मुहूर्त में पूजन, लोगों ने गन्ने भूनकर की परिक्रमा

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में चंद्र ग्रहण से पहले विधि-विधान पूर्वक छह होलिका दहन किए गए। लोगों ने होलिका की परिक्रमा की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली के पर्व की शुरुआत की। हालांकि, रंगों का मुख्य खेल चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद ही खेला जाएगा। मंगलवार को संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी में सरथल चौकी, गोलेश्वर महादेव, चौहाटा मंदिर और शेर खां सराय के पुराना टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित सहित कुल छह होलिकाएं जलाई गईं। इन सभी होलिकाओं का दहन चंद्र ग्रहण से पूर्व किया गया। इस अवसर पर करीब 200 परिवारों ने गन्ने भूनकर होलिका की परिक्रमा की और होली के गीत गाए। देखें, 4 तस्वीरें… होलिका दहन में मुख्य रूप से राजेंद्र गुरु, गौरव शर्मा, सभासद गगन वार्ष्णेय, सुशील मेहरोत्रा, हरिओम गंभीर, परितोष शर्मा, निखिल शर्मा, राजीव शर्मा, संजय मदान, अभिषेक शर्मा, अरविंद गुप्ता, चम्मन लाल, गोपेश शर्मा, हरित गौड़, बिट्टू भारद्वाज और प्रभात मेहरोत्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे। अतुल गुप्ता ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में संभल के कुछ स्थानों पर होलिका दहन किया गया है। चंद्र ग्रहण के कारण शेष होलिकाएं अगले दिन सुबह जलाई जाएंगी। गंगाराम प्रजापति ने जानकारी दी कि संभल में 5-6 स्थानों पर होलिका दहन हो चुका है। चंद्र ग्रहण के चलते कुछ लोगों ने आज होलिका जलाई, जबकि बाकी होलिकाएं कल जलाई जाएंगी। सुमित कुमार ने बताया कि ग्रहण के कारण कुछ होलिकाएं रात 10 बजे और कुछ शाम 6:30 बजे से पहले जलीं, जबकि अधिकतर होलिकाएं कल सुबह 4 बजे के बाद जलाई जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निजी बस में तोड़फोड़, यात्रियों में दहशत:पत्थर मारकर शीशे तोड़े, भंगवा चुंगी बस अड्डे पर नंबर लगाने को लेकर विवाद
    Next Article
    पीलीभीत में चार ट्रकों की भिड़ंत, श्रमिक की मौत:नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, 5 लोग गंभीर रुप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment