Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में छत से गिरकर ग्रामीण की मौत:पड़ोसी की छत पर कूदते समय हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नकटा मुरादपुर में एक ग्रामीण की छत से गिरकर मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब ग्रामीण एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगाकर शॉर्टकट लेने का प्रयास कर रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को घर वापस ले लिया। जानकारी के अनुसार, नकटा मुरादपुर निवासी मनोज अपने घर से पड़ोसी के घर जा रहे थे। उन्होंने सीढ़ियों के बजाय छत का रास्ता चुना। बताया गया है कि दोनों मकानों की छतों के बीच कुछ फीट का फासला था। मनोज ने इस फासले को छलांग लगाकर पार करने का प्रयास किया, लेकिन उनका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण मनोज नीचे गिर गए। वह दो दीवारों के बीच एक संकरी जगह में फंस गए। चोट लगने के कारण उन्होंने मदद के लिए पुकारा। उनकी आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि संकरी जगह होने के कारण मनोज को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने उन्हें दीवारों के बीच से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब तक उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज की मृत्यु के बाद, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को घर वापस ले लिया। थाना अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बृजभूषण गमछा हिलाकर नाचे, होलिका के धधकते अंगारों पर दौड़ा पंडा, बहन के प्रेमी को मारकर रील बनाई
    Next Article
    अलीगढ़ में पुलिस सख्त, फिर भी छलके जाम:लोगों ने उड़ाया अबीर-गुलाल, बांटे शराब के पैग; सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment