Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में होली से पहले अवैध शराब पर कार्रवाई:आबकारी विभाग ने 300 किलो लहन नष्ट किया, 3 गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत में होली के त्योहार से पहले अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिसमें लगभग 45 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई और 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर होली के दौरान हुड़दंग और जहरीली शराब की आशंका को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक के नेतृत्व में पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं। शनिवार को आबकारी निरीक्षकों और माधोटांडा पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बा कलीनगर और नारायणपुर बुजुर्ग उर्फ गुहाय जैसे संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश दी। टीम को देखते ही अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से लगभग 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त, लगभग 300 किलोग्राम लहन (शराब बनाने का कच्चा माल) को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि इसका दोबारा उपयोग न हो सके। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कलीनगर से जानकी राठौर और राजवती, तथा शिवनगर से ओम प्रकाश शामिल हैं। इन तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर माधोटांडा पुलिस को सौंप दिया गया है। छापेमारी के साथ-साथ आबकारी विभाग की टीम ने कलीनगर कस्बे में स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। अधिकारियों ने उन्हें अवैध कच्ची शराब के कानूनी और जानलेवा परिणामों के बारे में जागरूक किया। टीम में आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार, आशुतोष तिवारी और मनीष कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद था। जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह अभियान होली तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अवैध शराब की भट्ठी संचालित होती पाई गई, तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन:भाजयुमो ने कूच किया कांग्रेस दफ्तर, पुतला जलाया; बोले- होश में आओ, होश में आओ
    Next Article
    सहारनपुर में अवैध प्लॉटिंग करने पर FIR दर्ज:ताहरपुर में 8600 वर्गमीटर में काटी जा रही थी कॉलोनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment