Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में कीचड़ से कार पलटी, तीन घायल:ईंट भट्ठों की मिट्टी बनी हादसे का कारण, कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में धुंधरी-घेरा शरीफ मार्ग पर शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना हुई। ईंट भट्ठों से फैली कीचड़ के कारण एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन युवक घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है जानकारी के अनुसार, ग्राम धुंधरी निवासी मुज़म्मिल और शाहनवाज़ अपने एक अन्य साथी के साथ शनिवार दोपहर किसी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। घेरा शरीफ मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठों के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईंट भट्ठों से निकलने वाली मिट्टी सड़क पर फैल जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाल ही में हुई बरसात के कारण सड़क पर फैली यह मिट्टी फिसलन भरी कीचड़ में बदल गई थी। जैसे ही तेज रफ्तार कार इस कीचड़ वाले हिस्से पर पहुंची, वह अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कार में फंसे तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में शाहनवाज़, मुज़म्मिल और उनके तीसरे साथी को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों का परीक्षण किया घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमरिया ले जाया गया। चिकित्सा केंद्र पर तैनात डॉक्टरों ने घायलों का परीक्षण किया और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य देखते हुए उन्हें घर भेज दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ईंट भट्ठों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा गिरने वाली मिट्टी अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़कों पर मिट्टी फैलाने वाले भट्ठा स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने पुल निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी:बोले- जनहित से जुड़े मुद्दों पर लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
    Next Article
    तेज हवाओं और बारिश से गेहूं की फसल गिरी:श्रावस्ती में कटाई में परेशानी, मसूर लाही की कटी फसल को भी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment