Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में महिला को बाघ ने मार डाला:घने जंगल में पड़ा मिला शव, पेट और गले का मांस गायब, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) की महोफ रेंज में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। इस घटना से वन विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया यह मामला किसी हिंसक वन्यजीव, विशेषकर बाघ के हमले का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यूपी-उत्तराखंड सीमा के पास जंगल के भीतर संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का अनुमान है कि महिला जंगल में किसी काम से गई होगी, जहां वह बाघ का शिकार बन गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। विशेषज्ञों की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि हमले के जानवर और घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जंगल में एक महिला का शव मिला है। उन्होंने कहा, "महिला की मौत वन्यजीव के हमले में हुई है या इसकी कोई और वजह है, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा।" इस घटना के बाद सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों में भय का माहौल है। पीलीभीत का यह इलाका मानव-बाघ संघर्ष के लिए संवेदनशील रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की हिदायत दी है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडल्ट फिल्म का कारोबार करता था सोनाली का हत्यारा:दोस्त ने शनी की मां से की शादी,एक साथ काम करते थे मां,बेटे और सौतेला बाप,फिर रच दी सोनाली की मौत की कहानी
    Next Article
    मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव- 42 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन:अध्यक्ष, महामंत्री समेत 9 पद और 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए होगा मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment