Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:राहगीर घायलों को लेकर CHC पहुंचे, जिला अस्पताल रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में घाटमपुर के पतारा कस्बे में बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा तिलसड़ा रोड पर बंबा के पास उस समय हुआ, जब दोनों बाइक सवार आमने-सामने आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहन से पतारा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। निजी काम से आए थे, लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, धरमंगधपुर निवासी 45 वर्षीय दिनेश अपने गांव के 27 वर्षीय सागर सिंह के साथ निजी काम से पतारा आए थे। काम निपटाकर लौटते समय उनकी बाइक की भिड़ंत सामने से आ रही बाइक से हो गई। दूसरी बाइक पर सवार खागनीपुर गांव निवासी 18 वर्षीय मोहित भी हादसे में घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों बाइकों को हटवा दिया। सीएचसी में लगी भीड़, पुलिस ने संभाली स्थिति घटना की खबर मिलते ही पतारा सीएचसी में ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ लग गई। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने परिजनों को छोड़ अन्य लोगों को दूर किया, ताकि डॉक्टर घायलों का उपचार कर सकें। सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के साथ पंखे पर लटके मिले रिटायर्ड दरोगा:अलग-अलग फंदे दोनों की डेडबॉडी थी, मेड काम करने पहुंची तो निकली चीख
    Next Article
    मथुरा-वृंदावन के डेवलपमेंट के लिए अलग से बजट:800 करोड़ रुपए मिलेंगे, इसमें मेरठ और कानपुर भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment