Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में महिला से मारपीट और छेड़छाड़:पुराने मुकदमा में समझौते का दबाव, नौ लोगों पर केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुराने मुकदमे में समझौता करने से इनकार करने पर नौ लोगों ने महिला को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा, छेड़छाड़ की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। राहगीरों की मदद से महिला की जान बची, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि वह जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसने पूर्व में इन्हीं आरोपियों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। तभी से आरोपी पक्ष उस पर लगातार मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा था। महिला के अनुसार, यह घटना 22 मई को हुई जब वह किसी काम से जहानाबाद जा रही थी। रास्ते में आरोपी जाकिर हुसैन, शहादत हुसैन, जाबिर हुसैन, ताहिरा बेगम, फरजाना, रुखसार, आजाद हुसैन, फरजाना (पुत्री अहमद बख्श) और मैबिश ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे मुकदमा वापस लेने को कहा। जब महिला ने इनकार किया, तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन और कान के टॉप्स छीन लिए। उन्होंने उसकी स्कूटी में भी तोड़फोड़ की, जिससे लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। महिला ने बताया कि इस दौरान जाबिर और ताहिर ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जब उसने विरोध किया, तो उसका गला दबाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नौ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत:इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी तबीयत, पति की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    Next Article
    डीसीएम से टकराया ऑटो, महिला का हाथ कटकर गिरा:गोंडा में तड़पकर मौत, पति का हाथ पिच्चा हुआ, नवजात पोती का शव लेकर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment