Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में मजदूर की सीढ़ियों से गिरकर मौत:घर की छत पर सामान ले जाते समय हुआ हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरी में गुरुवार सुबह एक मजदूर की घर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। वह छत पर सामान ले जा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। मृतक की पहचान धुंधरी निवासी महेंद्र पाल (42) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह महेंद्र अपने घर के दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। वह रेत से भरा एक भारी कट्टा सिर पर रखकर घर की छत पर ले जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, महेंद्र अभी सीढ़ियों की तीसरी पायदान तक ही पहुँच पाए थे कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसल गया। भारी कट्टे के वजन के साथ वह सीधे कंक्रीट के फर्श पर जा गिरे। इस दौरान उनके सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गए। हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायल महेंद्र पाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहाँ आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, ऊंचाई से गिरने और भारी वजन के दबाव के कारण लगी अंदरूनी चोटें घातक सिद्ध हुईं। मृतक महेंद्र पाल गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से उनकी पत्नी कमलेश और परिवार सदमे में है। महेंद्र अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें बड़ा बेटा संजय (15 वर्ष), छोटा बेटा शिवा (13 वर्ष) और पुत्री प्रीति (11 वर्ष) शामिल हैं। पिता की मृत्यु के बाद अब इस परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) नताशा गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सीढ़ियों से गिरने के कारण हुआ एक दुखद हादसा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त:मरीजों की शिकायत पर दवा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
    Next Article
    गंभीर AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे:डीपफेक और फर्जी वीडियो पर रोक की मांग की, 2.5 करोड़ का मुकदमा दायर किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment