Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त:मरीजों की शिकायत पर दवा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर नाराजगी जताई। वहीं तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत ओपीडी से हुई। जहां मरीजों की भारी भीड़ के बीच पंजीकरण व्यवस्था अव्यवस्थित मिली। कई मरीजों ने घंटों इंतजार की शिकायत की। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में भी व्यवस्थाएं अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गईं। कुछ स्थानों पर संसाधनों की कमी और स्टाफ की सक्रियता में ढिलाई देखने को मिली। पर्याप्त दवाएं उपलब्ध न होने से मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। वार्डों के निरीक्षण में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब मिली। शौचालयों में गंदगी, वार्डों में अव्यवस्था और पेयजल की कमी जैसी समस्याएं सामने आईं। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में ऐसी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों से बातचीत के दौरान इलाज में देरी, डॉक्टरों की अनुपलब्धता और उचित देखभाल न मिलने की शिकायतें भी सामने आईं। जिलाधिकारी ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। दवा स्टॉक रजिस्टर, जांच रिपोर्ट प्रणाली और अन्य अभिलेखों की जांच में भी खामियां मिलीं, जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण करते हुए भी व्यवस्थाएं बेहतर करने को कहा गया। अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन, सीएमएस डॉ. ए.के. झा, डॉ. संजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में गूंजी गोरैया बचाने की आवाज:100 बच्चों को दिए गए घोसलें, मेयर बोले- सभी इस मुहिम में साथ आएं
    Next Article
    पीलीभीत में मजदूर की सीढ़ियों से गिरकर मौत:घर की छत पर सामान ले जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment