Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में पीएम आवास योजना की किश्तें जारी:भाजपा के पदाधिकारी ने कई आपात्रों को लाभ देने का लगाया आरोप, डीएम बोले जांच होगी

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी-2) के तहत सोमवार को 2045 परिवारों को पहली किश्त जारी की गई। गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों के खातों में 1 लाख रुपये डिजिटल माध्यम से भेजे गए। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ से सजीव प्रसारण भी सुना। हालांकि, इस खुशी के साथ ही योजना में भ्रष्टाचार और पक्षपात के गंभीर सवाल भी खड़े हो गए हैं। योजना के वितरण पर सवाल खुद सत्ताधारी दल के नेताओं ने उठाए हैं। कुछ दिन पहले भाजपा के नगर महामंत्री ने डूडा (DUDA) विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। आरोप है कि विभाग के अधिकारियों ने सर्वे रिपोर्ट में हेराफेरी कर एक विशेष समुदाय के संपन्न लोगों को सूची में शामिल किया। इन लोगों के पास पहले से ही पक्के मकान और मजबूत आर्थिक आधार मौजूद है, जबकि वे योजना के लिए अपात्र हैं। शिकायत के अनुसार, जनपद में सैकड़ों ऐसे परिवार हैं जिनके घर जर्जर हैं और वे कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। सर्वे के बावजूद इन पात्र लाभार्थियों को दरकिनार कर दिया गया। स्थानीय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 'सुविधा शुल्क' के खेल में असली हकदारों की फाइलों को दबा दिया गया और अपात्रों को लाभ पहुंचाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी (DM) से इन आरोपों पर सवाल पूछे गए। उन्होंने स्वीकार किया कि शिकायत मिलने के बाद जांच की गई और अपात्र पाए गए लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। हालांकि, जब उनसे उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के बारे में पूछा गया जिन्होंने गलत रिपोर्ट लगाकर अपात्रों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की, तो जिला प्रशासन के पास कोई ठोस जवाब नहीं था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर:सम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने में छात्रों को मिलेगी मदद
    Next Article
    मेरठ कॉलेज में पेड कटान की जांच हुई शुरू:NGT के निर्देश पर जफरा वाले बाग का भी टीम ने किया निरीक्षण, छात्र नेता भी रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment