Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़, दो गौकश घायल:महिला समेत तीन गिरफ्तार, अवैध शस्त्र और गौकशी के उपकरण बरामद

    9 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जनपद के पूरनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर गौकशों को गोली लगी है। इस दौरान पुलिस ने दो घायल अभियुक्तों सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा के अनुसार बीती रात पूरनपुर पुलिस गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि भगवन्तापुर की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर गौकशी के इरादे से आ रहे हैं। पुलिस टीम ने हनुमान मंदिर के पास पुलिया पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा करने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया। उबड़-खाबड़ रास्ते पर मोटरसाइकिल गिरने के बाद अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अकरम और कामिल उर्फ मुरादी के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पूरनपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध शस्त्र, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, 6 फरवरी को सुवाबोझ के जंगल में हुई गौकशी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की साथी रेशमा को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त बेहद शातिर अपराधी हैं। मुख्य अभियुक्त अकरम थाना पूरनपुर का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर गौकशी और गैंगस्टर एक्ट सहित 21 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, कामिल पर भी 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि फरार अभियुक्त नईम उर्फ मुन्ना की तलाश जारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन अपराधियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी और इनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्क/जब्त करने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में गंगा में डूबने से युवक की मौत:नहाते हुए गहरे पानी में गया, झारखंड से परिवार के साथ काशी घूमने आया था
    Next Article
    पहलगाम हमले और आपरेशन सिंदूर का शानदार मंचन:छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति, नृत्य-नाटक से मोहा मन, मेधावी सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment