Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहलगाम हमले और आपरेशन सिंदूर का शानदार मंचन:छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति, नृत्य-नाटक से मोहा मन, मेधावी सम्मानित

    8 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी का 13वां वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्लेवे से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच पर लोक संस्कृति, नृत्य और नाटक की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी प्रेम शंकर त्रिपाठी, प्रो. ओ.पी. पांडेय, प्रो. जितेंद्र मिश्रा, प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी और प्रबंध निर्देशिका सविता चतुर्वेदी ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती तथा पूर्वांचल के मालवी स्वर्गीय पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किए। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिहार, असम, पंजाब और राजस्थान की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। नन्हे बच्चों ने 'दंगल' और 'यूपी वाला ठुमका' जैसी प्रस्तुतियां दीं। हास्य नाटक 'समधन के नखरे' ने दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर का भी मंचन किया गया। मुख्य अतिथि जयकेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय के समर्पित शैक्षणिक वातावरण को दर्शाता है। प्रो. ओ.पी. पांडेय ने प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देना एक सराहनीय पहल है। प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। प्रबंध निर्देशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन उप-प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर शिक्षक अशोक चौबे, नितेश द्विवेदी, अष्टभुजा त्रिपाठी, बलराम उपाध्याय, घनश्याम त्रिपाठी, निधि यादव, कार्यालय स्टाफ विजय पांडे, अजय शर्मा, आशुतोष पांडे, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज पांडे और अमरनाथ उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़, दो गौकश घायल:महिला समेत तीन गिरफ्तार, अवैध शस्त्र और गौकशी के उपकरण बरामद
    Next Article
    वार्ड 58 में जलभराव से परेशान महिलाएं नगर निगम पहुंचीं:फिरोजाबाद में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment