Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चकिया के हर कोने में विकास कराया:भाजपा विधायक कैलाश खरवार बोले– अपनी निधि से 12 करोड़ खर्च किये, नेताओं की उदासीनता से क्षेत्र पिछड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली के चकिया विधानसभा से भाजपा विधायक कैलाश खरवार ने अपने चार साल के कार्यकाल को लेकर कहा- मैंने अपनी विधायक निधि से 12 करोड़ से ज्यादा रुपये विकास कार्यों में लगाए हैं। उनका दावा है कि चकिया विधानसभा के हर कोने में विकास हुआ है। सीवेज सिस्टम और पेयजल की व्यवस्था कराई है। सीसी रोड बनवाई है। कई काम मेरे क्षेत्र में पहली बार हुए हैं। विधायक कैलाश खरवार से भास्कर रिपोर्टर ने खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अपने चार साल के कार्यकाल में खुद को कितना नंबर देंगे? जवाब: नंबर से काम आगे बढ़ चुका है। चकिया विधानसभा के कोने कोने में काम हुए हैं। अब तक विधायक नि​धि से 12 करोड़ से अ​धिक धनरा​शि खर्च कर चुका हूं। इसके अलावा जिलांश से 4.61 करोड़, राज्यांश से 1.37 करोड़ तथा त्वरित योजना से 20.06 करोड़ की धनरा​शि चकिया विधानसभा क्षेत्र के विकास में खर्च हुए हैं। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: आजादी के बाद पहली बार 12 करोड़ की लागत से चंद्रप्रभा डैम का नवनिर्माण हो रहा है। गोधना से लेवा मोड़ तक पहली बार फोर लेन, अमरा उत्तरी में नदी पर पक्का पुल निर्माण हो रहा है। चकिया नगर में रोडवेज स्टैड को आधूनिक बनाया जा रहा है। ये बड़े काम चकिया में पहली बार हुए हैं। सवाल: चार विधानसभाओं में चकिया ​विधानसभा पिछड़ा क्यों है? जवाब: चकिया विधानसभा क्षेत्र जंगल और पहाड़ों के बीच ​स्थित है। गरीब ज्यादा होने और जनप्रतिनि​धियों का उदासीन होना भी प्रमुख वजह है। लेकिन अब चकिया क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदल रही है, क्योंकि भाजपा का मूल मंत्र समाज के अंतिम व्य​क्ति तक विकास की किरण को पहुंचाना है। सवाल: इस बार क्या आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: जनता मेरे कार्य का मूल्यांकन कर रही है। ​शिक्षक का कार्य करते हुए राजनीति में आया। आज भी मेरे अंदर ​शिक्षक का अनुशासन, सेवा और कर्तव्य निष्ठा कायम है। चकिया नगर पंचायत में 24 करोड़ की लागत से पेयजल योजना, छह करोड़ से सीवेज सिस्टम, सीसी रोड के लिए 5 करोड़ से काम हो रहे हैं। यह सब कार्य मेरी सक्रियता से ही धरातल पर उतरे हैं। सवाल: तो क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: दे​खिए बस चलती है तो बहुत लोग सवारी के रूप में चढ़ जाते हैं। लेकिन मंजिल तक बहुत कम लोग पहुंच पाते हैं। पहले भी भाजपा का छोटा कार्यकर्ता था और आज भी मेरी सोच छोटे कार्यकर्ता से मिलती है। दावेदार तो कई लोग होंगे, लेकिन फैसला संगठन को करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में प्रसव के बाद महिला की मौत:गुरु कृपा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
    Next Article
    मंदिर पहुंचते ही ''कुत्ते'' की तरह भौंकने लगा किशोर, VIDEO:मिर्जापुर में वैक्सीन कोर्स न पूरा होने के कारण रेबीज की आशंका, वाराणसी रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment