Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में पत्नी ने पति पर तेजाब फेंका:पत्नी पर अवैध संबंध और दहेज उत्पीड़न का लगाया है आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में पत्नी ने पति पर तेजाब डाल दिया। पति हेमंत (35) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में पत्नी शिल्पी भी आंशिक रूप से घायल हुई है और पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के खैरुल्लाह शाह मोहल्ले की है। हेमंत का विवाह 2020 में लखीमपुर की शिल्पी से हुआ था। हेमंत के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि शिल्पी का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। हेमंत ने जब इस संबंध में ससुराल वालों से शिकायत की, तो 2021 में उन पर दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इसके बाद शिल्पी अपना सामान लेकर मायके चली गई। हेमंत का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में उनकी पत्नी का प्रेमी घर आता था। इन परिस्थितियों से तंग आकर हेमंत ने तलाक की अर्जी दी। फरवरी 2026 में जब तलाक का नोटिस शिल्पी को मिला, तो विवाद और गहरा गया। हेमंत ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस ने उनकी मदद करने के बजाय आरोपी महिला का साथ दिया और उन्हें शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया। रविवार को यह विवाद खूनी रंजिश में बदल गया। शिल्पी लखीमपुर से पीलीभीत पहुंची और हेमंत के घर के बाहर हंगामा किया। चश्मदीदों के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी में ही महिला जबरन घर में घुस गई। घर के भीतर हुए विवाद के दौरान शिल्पी ने हेमंत पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले से हेमंत का ऊपरी शरीर बुरी तरह झुलस गया है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    11 परिवार फिर साथ रहने को राजी हुए:औरैया में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत सुलझाए गए मतभेद
    Next Article
    महराजपुर सीट पर भाजपा से पहली पसंद सतीश महाना:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अर्पित यादव, कांग्रेस से धर्मराज सिंह चौहान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment