Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सड़क हादसे में राहगीर की मौत:स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद बस ने रौंदा, दोनों वाहन जब्त

    9 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में लखीमपुर–सीतापुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिवौली गार्डन के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रही रोडवेज बस ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए सड़क पर गिरे व्यक्ति को भी रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार, लखनऊ की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (यूपी 32 OZ 8248) तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान पैदल राहगीर रामसहाय पुत्र सागर, उम्र करीब 60 वर्ष, निवासी मोहल्ला आजाद नगर बिजवार, नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीछे से आ रही रोडवेज बस (यूपी 78 LN 4562) स्कॉर्पियो से भिड़ गई और सड़क पर गिरे रामसहाय को कुचल दिया। हादसे में रामसहाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए, हालांकि वाहन में सवार दो लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो और रोडवेज बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे का जाम खुलवाया और आवागमन को सुचारू कराया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में एक्टर राजपाल यादव ने किया डांस:भतीजी की संगीत में शामिल, परिवार के साथ जश्न मनाते दिखे, VIDEO
    Next Article
    पीलीभीत में सपा जिला उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन:SDM पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई का आरोप, कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment