Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में दरोगा भर्ती परीक्षा हुई पूरी:पहले दिन 2017 अभ्यर्थी हुए शामिल, डीएम एसपी ने देखी सुरक्षा

    10 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) पदों की लिखित परीक्षा शनिवार को शुरू हुई। जिले के छह निर्धारित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले दिन कुल 2017 अभ्यर्थी शामिल हुए। 863 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह दो दिवसीय परीक्षा छह प्रमुख केंद्रों जीजीआईसी, उपाधि कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, ड्रमंड जीआईसी, पॉलिटेक्निक और रामा इंटर कॉलेज में दो पालियों में आयोजित की गई। प्रत्येक केंद्र पर प्रति पाली 240 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में कुल 1440 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 991 उपस्थित रहे, जबकि 449 अनुपस्थित थे। इस पाली में पॉलिटेक्निक केंद्र पर सर्वाधिक 176 अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। दूसरी पाली में 1440 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1026 ने परीक्षा दी और 414 अनुपस्थित रहे। इस पाली में भी पॉलिटेक्निक और उपाधि कॉलेज में परीक्षार्थियों की अच्छी उपस्थिति देखी गई। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने स्वयं कमान संभाली। अधिकारियों ने ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और उपाधि महाविद्यालय सहित विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परीक्षा कक्षों की लाइव निगरानी की। उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को बायोमेट्रिक सत्यापन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने केंद्रों के बाहर तैनात पुलिस बल को अलर्ट रहने और गेट पर सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश देने की हिदायत दी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही मुख्य द्वार बंद कर दिए गए थे। प्रशासन ने नकल रोकने के लिए 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटोकॉपी की दुकानों को बंद रखा गया और यातायात सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि शुचिता से समझौता करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में रसोई गैस का संकट गहराया:एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें; केवाईसी के नाम पर वसूली के आरोप
    Next Article
    कानपुर में बाइक मैकेनिक की अस्पताल में मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment