Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में रसोई गैस का संकट गहराया:एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें; केवाईसी के नाम पर वसूली के आरोप

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में रसोई गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगों में आक्रोश है। शहर की गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे विशेषकर रमजान के महीने में रोजेदारों को परेशानी हो रही है। मंडी समिति रोड स्थित सनबीम गैस एजेंसी के बाहर प्रतिदिन दर्जनों महिलाएं और बुजुर्ग सुबह से ही कतारों में खड़े रहते हैं। कई रोजेदार महिलाएं घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर प्राप्त नहीं कर पातीं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। स्थानीय निवासी उस्मान ने बताया कि गैस की भारी कमी है, जिसके कारण इतनी लंबी कतारें लग रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर उपभोक्ताओं के दस्तावेजों में छोटी-छोटी कमियां निकालकर उन्हें गैस देने से मना किया जा रहा है। उस्मान के अनुसार, कुछ प्रभावशाली लोगों को दबाव में गैस दे दी जाती है, जबकि आम लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ता है। मोहम्मद साजिद ने बताया कि उन्हें केवाईसी कराने में लगभग साढ़े चार घंटे लाइन में खड़े रहना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी पर केवाईसी के नाम पर 250 रुपये लिए जा रहे हैं और बदले में केवल 50 रुपये का पाइप दिया जा रहा है। साजिद के मुताबिक, गैस बुक कराने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है और लोगों को अगले दिन आने को कहा जा रहा है। स्थानीय निवासी मोहम्मद आजम ने बताया कि रमजान से पहले ऐसी कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अब गैस की बुकिंग भी मुश्किल हो गई है। कई उपभोक्ता पिछले एक हफ्ते से गैस के लिए परेशान हैं। 70 वर्षीय फातिमा ने बताया कि वह सुबह सात बजे से लाइन में लगी थीं, लेकिन एजेंसी बंद होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। एक 70 वर्षीय महिला पिछले तीन दिनों से सुबह आठ बजे लाइन में लग रही हैं, लेकिन शाम तक भी उनका नंबर नहीं आ पा रहा।लोगों का कहना है कि कई साल बाद ऐसा संकट देखने को मिल रहा है और रमजान के महीने में रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। कतारों में लगने के बावजूद भी लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। हालांकि इस पूरे मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी गैस की किसी भी तरह की किल्लत से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिले में गैस की पर्याप्त आपूर्ति है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इससे बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत में 52007 मामलों का निस्तारण:8 करोड़ से अधिक की समझौता राशि जमा, 1.7 करोड़ के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी
    Next Article
    पीलीभीत में दरोगा भर्ती परीक्षा हुई पूरी:पहले दिन 2017 अभ्यर्थी हुए शामिल, डीएम एसपी ने देखी सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment