Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बाइक मैकेनिक की अस्पताल में मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार दोपहर एक बाइक मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। मृतक के छोटे भाई जीतू वर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई जुगुल किशोर वर्मा को गुरुवार देर रात सांस लेने में दिक्कत होने के कारण सनिगवां स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद जुगुल किशोर को 100 प्रतिशत ठीक करने का दावा किया था। इस भरोसे पर परिजनों ने उन्हें भर्ती कराया और उपचार के लिए 22 हजार रुपये भी जमा किए। शुक्रवार रात तक जुगुल किशोर की हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। इस पर डॉक्टरों ने फिर से मरीज को ठीक करने का आश्वासन दिया। हालांकि, शनिवार दोपहर अचानक डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। जब परिजन आईसीयू के अंदर पहुंचे, तो जुगुल किशोर मृत अवस्था में थे। आरोप है कि डॉक्टरों से जवाब मांगने पर वे वहां से भाग निकले। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। शुरुआत में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। मृतक जुगुल किशोर वर्मा सनिगवां के रहने वाले थे और उसी क्षेत्र में बाइक मैकेनिक का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी दीपाली वर्मा, दो बेटियां दिव्या और टुकटुक, तथा एक बेटा अभय हैं। जुगुल की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। एसएसआई भानू प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन फिलहाल पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे हैं। उनकी सहमति के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने यह भी कहा कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में दरोगा भर्ती परीक्षा हुई पूरी:पहले दिन 2017 अभ्यर्थी हुए शामिल, डीएम एसपी ने देखी सुरक्षा
    Next Article
    एसी अटेंडेंट की वेशभूषा में ले जा रहे थे शराब:रेलवे स्टेशन पर दो तस्कर गिरफ्तार, ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment