Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में युवक को पीट-पीटकर मार डाला:बचाने पहुंची पत्नी और दो बच्चियां भी घायल; 5 पर FIR

    6 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में 38 साल के एक व्यक्ति की शनिवार रात करीब 8 बजे पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बाजार जाते समय पैसों की लेनदेन को लेकर गांव में ही पड़ोसी युवक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। कहासुनी के बाद उसकी बाइक छीन ली। इसके बाद युवक घर लौट आया। कुछ देर बाद युवक अपनी पत्नी, बेटी और 2 भतीजियों के साथ पड़ोसी के घर बाइक लेने गया। वहां कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोप है कि पड़ोसी अपने घरवालों के साथ मिलकर युवक को घर के अंदर खींच लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसे बचा रहीं पत्नी और भतीजियों को भी मारा पीटा। गांव के लोग पहुंचे। बीच-बचाव किया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए, 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला सिसईया गांव निवासी संजय कुमार उर्फ छोटेलाल (38) पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र प्रताप मजदूरी करके परिवार चलाता था। मृतक की बहन मंजू देवी के अनुसार, शनिवार शाम संजय बाइक से पड़ोसी गांव भूड़ा के बाजार जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी कन्हई लाल अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। पैसों की लेनदेन को लेकर दोनों की कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो कन्हई लाल ने संजय की बाइक छीन ली। बाइक लेकर वह अपने घर आया और वहीं खड़ा कर दी। संजय भी घर लौट आया। पड़ोसी कन्हई के घर गया तो वह दिखा नहीं। घर की महिलाएं ही थीं। वह घर गया और फिर पत्नी को लेकर उसके घर पहुंचा। उसके साथ दोनों भतीजियां और बेटी भी पहुंच गए। दोनों घरों की महिलाओं के बीच बातचीत होने लगी। संजय के परिजन के अनुसार, कुछ ही देर में कन्हई लाल भी आ गया। वह अपने बेटे वीरपाल और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे घर में खींच ले गया। घर के अंदर ले जाकर उसे लाठी-डंडे से पीटने लगे। संजय के घर की महिलाएं उसे बचाने के लिए दौड़ी। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। इसमें दो नाबालिग बच्चियां घायल हो गईं। संजय की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने उसे आरोपियों के घर से बाहर निकाला। तब तक वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो चुका था। अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ा परिजन उसे बेहोशी की हालत में निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी उमा देवी ने बताया कि संजय परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उनके तीन बच्चे हैं। ग्रामीण बोले- पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी फरार ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद डायल-112 पुलिस काफी देर बाद पहुंची। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया- मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। ……….. ये खबर भी पढ़िए… फिरोजाबाद में संबंध न बनाने पर गुस्साया, होटल में गर्लफ्रेंड को मार डाला; प्रेमी ने हाईडोज दवा खाई 'काजल ने मेरी बहन को मरवा दिया। उसका रेप करवा दिया। ये दरिंदे जब-जब दिखाई देंगे, हमें बहुत दुख होगा। इन सबको हमारी आंखों के सामने फांसी होनी चाहिए, तब हमारी बहन को इंसाफ और हमें तसल्ली मिलेगी। घर आने से पहले बोल रही थी कि बहुत तेज भूख लगी है, कुछ अच्छा खाना बना लो। फिर वो घर वापस नहीं आ पाई। मेरी बहन चली गई, मैं अकेली रह गई।' पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी के प्रेमी से परेशान पिता ने की आत्महत्या:फिरोजाबाद में नीम के पेड़ से लगाई फांसी, युवक पर दर्ज था मारपीट का मुकदमा
    Next Article
    चित्रकूट में होटलों-घरों में फंसे लोग, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू:बाढ़ में मंदिर, आश्रम-पुल बहे, 23 साल का रिकॉर्ड टूटा, ड्रोन VIDEO में बिगड़े हालात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment