Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत पुलिस ने 206 गुम मोबाइल बरामद किए:साइबर सेल ने ₹24 लाख से अधिक के फोन मालिकों को लौटाए

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत की साइबर क्राइम सेल और पुलिस टीम ने तकनीकी कौशल का उपयोग करते हुए 206 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने ये मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग ₹24,39,440 आंकी गई है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल के प्रभावी पर्यवेक्षण में प्राप्त हुई है। जनपद की साइबर क्राइम टीम और जिले के सभी थानों पर स्थापित 'साइबर हेल्प डेस्क' ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का प्रभावी उपयोग करते हुए इन मोबाइलों को ट्रैक और बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आधुनिक तकनीक और भारत सरकार के CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइलों को ब्लॉक और ट्रैक करना अब आसान हो गया है। जनपद की साइबर सेल ने बीते कुछ समय में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करते हुए विभिन्न कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन्स को सर्विलांस की मदद से रिकवर किया। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जब पीड़ितों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले, तो उन्होंने पीलीभीत पुलिस का आभार व्यक्त किया। मोबाइल स्वामियों ने साइबर टीम की कार्यप्रणाली की सराहना भी की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की कि मोबाइल खोने पर तत्काल नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर सूचना दें। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए भारत सरकार के पोर्टल का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या अनजान कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। इस कार्य में जनपदीय साइबर सेल के विशेषज्ञों और सभी थानों की हेल्प डेस्क टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए उनकी प्रशंसा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेटिंग ऐप से मिलने बुलाकर लूट करने वाले गिरफ्तार:युवक को बंधक बनाकर सोने की चेन लूटी, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
    Next Article
    हनुमानगढ़ी में हर मंगलवार होगा सुंदरकांड का पाठ:अयोध्या के हर ग्राम सभा तक होगा इसका विस्तार, 17 मार्च से संत करेंगे आरंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment