Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेटिंग ऐप से मिलने बुलाकर लूट करने वाले गिरफ्तार:युवक को बंधक बनाकर सोने की चेन लूटी, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की अलीगंज पुलिस ने डेटिंग ऐप से दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर लूट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंग बनाकर इस तरह की घटना को अंजाम देते थे। एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुणवाल ने बताया पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-ई कूड़ा घर अलीगंज के पास से सोमवार सुबह करीब 6 बजे पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान शक्तिनगर इंदिरा नगर निवासी खालिद अहमद (23), सर्वोदय नगर गाजीपुर निवासी देवकरण सिंह (23), अलीगंज निवासी आकाश पांडे (21), पूर्वांचल नगर सर्वोदय नगर निवासी सुभाष रावत (21) के रूप में हुई। गैंग में एक नाबालिक भी शामिल है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग ऑनलाइन डेटिंग ऐप ग्राइंडर के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे। गिरोह का एक सदस्य पहले पीड़ित के घर या कमरे में जाता था। उसके कुछ ही देर बाद गिरोह के अन्य सदस्य फोन के जरिए मैसेज रिसीव कर कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश कर जाते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य पीड़ित का वीडियो बनाते हुए उसे डरा-धमकाकर कहते थे कि वह नाबालिग के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने का प्रयास कर रहा है और यदि उसने पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा तथा पुलिस में शिकायत कर उसे जेल भिजवा दिया आएगा। इस प्रकार गिरोह पीड़ित से नकदी, मोवाइल व अन्य कीमती सामान लूटने के साथ-साथ क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन धनराशि भी ट्रांसफर करा लेता था। अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि लगभग दो सप्ताह पूर्व एक अन्य व्यक्ति के साथ भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया था। जहां से उन्होंने नकदी, हार्ड डिस्क व अन्य सामान लूटने के साथ खाते से ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कराई थी। गिरोह के अन्य वांछित सदस्य वर्तमान में फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बदलते मौसम में वायरल फीवर का प्रकोप:ओपीडी में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज, ठंडी चीजों से परहेज की सलाह
    Next Article
    पीलीभीत पुलिस ने 206 गुम मोबाइल बरामद किए:साइबर सेल ने ₹24 लाख से अधिक के फोन मालिकों को लौटाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment