Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मोबाइल बैन:SC के निर्देश पर वन विभाग ने लिया फैसला

    9 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब टाइगर रिजर्व के भीतर पर्यटकों के मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश गुरुवार से प्रभावी रूप से लागू होगा। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद लिया गया है। शीर्ष अदालत ने नवंबर माह में वन्यजीवों की गोपनीयता, शांति और उनके प्राकृतिक आवास में मानवीय हस्तक्षेप को कम करने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किया था। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अब इसी आदेश का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। गेट पर जमा करना होगा फोन जंगल सफारी पर जाने वाले पर्यटकों को मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस, बराही गेट या महोफ गेट पर ही अपना मोबाइल फोन जमा करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सफारी बुक करने वाले सभी पर्यटकों के लिए प्रवेश से पहले मोबाइल जमा करना अनिवार्य है। जंगल के भीतर मोबाइल का उपयोग न केवल वन्यजीवों को विचलित करता है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी जोखिम भरा हो सकता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी सफारी वाहन चालकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पर्यटकों के पास वाहन में मोबाइल न हो। डिप्टी डायरेक्टर के अनुसार, शुरुआती दौर में अनजाने में मोबाइल ले जाने वाले पर्यटक को चेतावनी दी जाएगी, लेकिन नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम बली से चोरी बाइक बरामद:आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा; मुकदमा दर्ज
    Next Article
    हापुड़ में कार-बाइक टक्कर में युवक गंभीर घायल:मोदीनगर रोड फ्लाईओवर के पास हादसा, चालक मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment